newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhaumvati Amavasya 2021 : भौमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, जीवन में प्राप्त होगी अपार सफलता

Bhaumvati Amavasya 2021 : भाद्रपद माह की भौमवती अमावस्या आज 7 सितंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में आपको बताते हैं आज किन कामों को आपको करना चाहिए।

नई दिल्ली। मंगलवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को भौमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है, लिहाजा आज भौमवती अमावस्या है। हिंदू धर्म में इसका बड़ा महत्व होता है। भाद्रपद माह की भौमवती अमावस्या आज 7 सितंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में आपको बताते हैं आज किन कामों को आपको करना चाहिए।

भौमवती अमावस्या पर करें ये उपाय

— अगर आप चाहते हैं कि आपको कर्ज से छुटकारा मिले तो आज ही एक साफ-सुथरे लोटे में जल भरकर हनुमान जी के सामने रखें।

— इसके अलावा चमेली के तेल का दीपक जलाएं और ‘अग्ने सख्यं वृणीमहे’ का 108 बार जाप करें, इससे आप कर्ज से मुक्त हो जाएंगे।

— अगर आप अपने किसी खास कार्य में बिना किसी रूकावट के सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आज एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर उसे त्रिकोण आकृति में काट लें और उस पर केसरिया सिन्दूर में चमेली का तेल मिलाकर 18 बिन्दियां लगाएं। इसके बाद उस कपड़े को घर से दूर किसी विरानी जगह पर छोड़ आयें और घर आने के बाद मंगल के इस मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करें। मंत्र है – ॐ भौमाय नमः।

भौमवती अमावस्या का महत्व

किसी भी महीने की अमावस्या को स्नान-दान और श्राद्ध आदि का काफी महत्व होता है। ये अमावस्या दो दिनों की थी, इसलिए श्राद्ध आदि की अमवस्या तो सोमवार को ही मनाई जा चुकी है लेकिन आज उदयातिथि अमावस्या में तीर्थ स्थलों पर स्नान और दान का महत्व है।

कहा जाता है कि अमावस्या के दिन स्नान-दान या श्राद्ध आदि करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही पितर प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि पितरों के आशीर्वाद से सारे काम पूरे होते हैं।