newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holika Dahan Jyotish Upay: होलिका दहन की राख से आज रात जरूर करें ये टोटका, चमक उठेगी किस्मत, बीमारी से मिलेगा छुटकारा

Holika Dahan Jyotish Upay: क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की राख को लेकर कुछ अचूक उपायों के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन उपायों को करने से व्यक्ति का जीवन धन-धान्य और खुशियों से भर जाता है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

नई दिल्ली। आज रात पूरे देश में होलिका दहन की पूजा की जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पहले होलिका दहन की पूजा की जाती है फिर अगली सुबह रंगों वाली होली खेली जाती है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी देखा जाता है। होलिका दहन की रात मंत्र जाप और पूजा-पाठ करने की परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की राख को लेकर कुछ अचूक उपायों के बारे में बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन उपायों को करने से व्यक्ति का जीवन धन-धान्य और खुशियों से भर जाता है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

होलिका की राख के ज्योतिष उपाय:

  • अगर आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो होलिका दहन की राख लेकर उसे अपने पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और गृह कलेश कलेश से भी छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आपके घर में कोई लंबी बीमारी से पीड़ित है तो इस स्थिति में आप होलिका दहन की आग में एक पान, एक बताशा और दो लौंग अर्पित कर दें। इसके बाद इस राख को घर लाकर रोगी के शरीर में मल दें। ऐसा करने से बीमार व्यक्ति की हालत में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।
  • घर से उतारे गए टोटके और अपने शरीर के उबटन को होलिका की अग्नि में जरूर जलाएं। क्योंकि उबटन की मैल को होलिका की आग में जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • घर, बिजनेस दुकान आदि की नजर उतारकर होलिका की आग में जलाने से तरक्की की राह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और भाग्य के द्वार खुलते हैं।


होलिका दहन की रात के कुछ अन्य ज्योतिष उपाय:

  1. धन लाभ के उपाय: होलिका दहन की रात में ओम नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का 108 बार जाप करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
  2. व्यापार में लाभ के उपाय: कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान को रोकने और नौकरी में तरक्की पाने के लिए होलिका दहन के दिन शिवलिंग पर 21 गोमती चक्र चढ़ाएं।
  3. गृह क्लेश से छुटकारा पाने के उपाय: अगर आपके घर में हमेशा कलेश रहता है तो होलिका दहन के दिन होलिका की आग में जौ का आटा डालें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकरियों की न्युजरूमपोस्ट पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है। अर्थात इसे अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।