newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swapan Shastra: क्या आपको भी सपने में नजर आता है दूध?, जानिए शुभ या अशुभ

Swapan Shastra: कई बार सपने खुश कर देते हैं तो कभी हम कुछ ऐसा सपना देख लेते हैं जो हमें समझ में ही नहीं आता। कहते हैं कि सपने हमें आने वाली अच्छी बुरी चीजों के लिए चेतावनी भी देते हैं ताकि हम उस चीज के लिए सतर्क हो जाए। आज हम आपको सपने में दूध नजर आने का अर्थ बनाएंगे कि इसका सपने में दिखाई देना क्या संकेत देता है।

नई दिल्ली। सपने तो सभी को आते हैं। जब भी हम गहरी नींद में होते हैं तो हमें अलग-अलग तरह के सपने आते हैं। कई बार सपने में डरा देते हैं, कई बार सपने खुश कर देते हैं तो कभी हम कुछ ऐसा सपना देख लेते हैं जो हमें समझ में ही नहीं आता। कहते हैं कि सपने हमें आने वाली अच्छी बुरी चीजों के लिए चेतावनी भी देते हैं ताकि हम उस चीज के लिए सतर्क हो जाए। आज हम आपको सपने में दूध नजर आने का अर्थ बनाएंगे कि इसका सपने में दिखाई देना क्या संकेत देता है।

sleep

सपने में दूध देखने के शुभ और अशुभ संकेत

  • अगर आप खुद को सपने में दूध में डूबा हुआ देखते हैं तो ये सपना आपको खतरे  संकेत देता है। इसका अर्थ ये होता है कि आप जल्द ही किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
  • अगर आपको अपने सपने में फटा हुआ दूध देखते है तो इसका अर्थ ये होता है कि आपके जीवन में कोई नई परेशानी आने वाली है। या फिर आप किसी ऐसी परेशानी में फंस सकते हैं जिसकी वजह आप ही हो।
  • अगर आप सपने में खुद को दूध पीते हुए देखते है तो इसका अर्थ ये होता है कि आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां खत्म होने वाली है और आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।

milk

  • अगर सपने में आप सफेद और शुद्ध दूध को देखते हैं तो इसका ये अर्थ होता है कि आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।
  • जो लोग खुद को सपने में दूध बेचता हुआ देखता है तो इसका अर्थ ये होता है कि उस व्यक्ति की उम्र लंबी होने वाली है।
  • जो लोग खुद को दूध-भात यानी दूध और चावल खाते हुए सपने में देखते हैं तो इसका अर्थ ये होता है कि आप जिन योजनाओं पर काम कर रहे हैं वो आने वाले समय में आपको लाभ देंगी।
  • खुद को अगर जो लोग दूध से नहाते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि भविष्य में आपको सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और लगातार सुख-समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप सपने में गाय-भैंस, घोड़ी या हथनी को दूध दूह कर पीते हुए देखते हैं तो इस सपने का अर्थ ये होता है कि कहीं से आपको धन प्राप्ति हो सकती है।
  • आप अगर सपने में खुद को दूध खरीदते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ ये होता है कि आपका स्वास्थ्य अगर खराब है तो ये जल्द ही ठीक होने वाला है।

milk 1

  • जिन लोगों को सपने में दूध को उबलता हुआ दिखाई देता है तो ये भी काफी शुभ होता है। माना जाता है उबलता हुआ दूध देखने का अर्थ ये होता है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है साथ ही ये सपना आपको तरक्की का भी संकेत देता है।
  • कई बार ऐसा होता है कि हमारे हाथों से दूध गिर जाता है जिसे अशुभ माना जाता है लेकिन अगर आप सपने में हाथ से दूध गिरता हुआ देखते हैं तो शुभ संकेत देता है। इसका अर्थ ये होता है कि आपके साथ जल्द ही कुछ अच्छी चीज होने वाली है।
  • जो लोग खुद को सपने में चीनी मिलाते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ ये होता है कि आप जिस भी काम को कर रहे हैं या फिर जो भी योजनाएं बना रहे हैं वो आपको फायदा जरूर देगी।