Dussehra 2020: जानें किस दिन मनाया जाएगा दशहरा, 25 और 26 में से कौन सी है सही तिथि

Dussehra 2020: हिन्दू धर्म में त्योहारों का काफी महत्त्व है। ऐसे में दशहरा (Dussehra 2020) का अलग विशेष महत्त्व (Importance of Dussehra) है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Avatar Written by: October 10, 2020 5:35 pm

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में त्योहारों का काफी महत्त्व है। ऐसे में दशहरा (Dussehra 2020) का अलग विशेष महत्त्व (Importance of Dussehra) है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। श्री राम के रावण पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है।

Dussehra

पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। श्री राम के रावण पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को विजय दशमी भी कहा जाता है।

Dussehra

वहीं, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था। लेकिन इस साल दशहरा मनाने की तिथि को लेकर कुछ लोगों को कंफ्यूजन है। जो हम इस लेख में दूर करेंगे।

Dussehra

कब है दशहरा

पचांग के अनुसार, इस वर्ष दशहरा का त्योहार 25 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य तुला राशि और चंद्रमा मकर राशि में होगा। धनिष्ठा नक्षत्र भी इसी दिन रहेगा। दीवाली से ठीक 20 दिन पहले दशहरा का पर्व आता है। इस बार नवरात्र आठ दिनों में ही बीत जाएंगे। अष्टमी और नवमी तिथियों को दुर्गापूजा एक ही दिन होगी। 24 अक्टूबर को सवेरे 6 बजकर 58 मिनट तक अष्टमी है और उसके बाद नवमी लग जाएगी।