ज्योतिष
Tips for Money: हर रुकावट होगी दूर, खूब बरसेगा पैसा, एक बार जरूर अपनाकर देखें ये उपाय
Tips for Money: हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं। ये उपाय अगर आप करते हैं तो आपकी सोई किस्मत जाग जाती है। आपके जो काम लगातार रुक रहे हैं या फिर कोई काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं वो सभी अब बिना किसी रूकावट के पूरे हो जाएंगे। ये उपाय काफी सरल और असरदार हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में…
नई दिल्ली। क्या आप भी अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं। क्या आप भी धनवान बनना चाहते हैं…अगर आपका जवाब हां है तो हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं। ये उपाय अगर आप करते हैं तो आपकी सोई किस्मत जाग जाती है। आपके जो काम लगातार रुक रहे हैं या फिर कोई काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं वो सभी अब बिना किसी रूकावट के पूरे हो जाएंगे। ये उपाय काफी सरल और असरदार हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में…
इन उपायों से चमक जाएगी आपकी किस्मत
- रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन से अगर आप रोजाना मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते हैं तो इससे आपको धन लाभ होना शुरू हो जाता है।
- जिन लोगों का सूर्य बिगड़ा हुआ है उन्हें एक लाल रंग के वस्त्र को जेब में रखना चाहिए। इससे भी व्यक्ति को धन लाभ होता है और उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगती है।
- अगर आप गरीब, जरूरतमंदों को रोजाना खाना नहीं खिला सकते हैं तो आप रोजाना कबूतरों के लिए दाना डालें। आप चाहें तो गेहूं या भी बाजरा भी डाल सकते हैं। कबूतर जितना आपके डाले हुए दाने खाएंगे उतनी आपकी किस्मत चमकेगी।
- अगर आप हर सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक घी और शहद से करते हैं तो भी आपकी किस्मत में बदलाव दिखने लगेगा। अभिषेक के बाद शिवजी का श्रृंगार और पूजा पाठ भी करें।
- गाय के साथ ही हाथी को चारा खिलाना भी शुभ होता है। लगातार 21 दिनों तक ये उपाय करें साथ ही विघ्नहर्ता गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर उनकी पूजा भी करें।
- हाथी को चारा के अलावा आप गन्ना भी खिला सकते हैं क्यों ये उसे काफी प्रिय होता है। इससे भी आपको फायदा होता है।