newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कैसे करें शनि की अशुभ दशा, अन्तर्दशा, अरिष्ट शांति के कुछ आसान उपाय

ज़रूरी बातों में घर के और बाहर के बुजुर्ग लोगों से समय-समय पर सलाह मशवरा लेते रहें उन्हें क्रोध और अपमानित करने से बचें। देखिएगा, शनि (Saturn) के बुरे प्रभाव अपने आप कम हो जायेंगे।

अगर आप शनि की अशुभ दशा, अन्तर्दशा से गुजर रहे हैं तो आपको कुछ उपाय करने चाहिए जिससे आपको शनि के कोप से शांति मिलेगी और आपके जीवन में शनि की ये दशाएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।

shani jayanti

– किसी की भी आलोचना से बचे अपने ऑफिस या कार्यालय में दोस्तों से सम्बन्ध अच्छे रखें।

– सप्ताह में एक बार शनि या भेरो मंदिर में दर्शन करें।

– हनुमान चालीसा का नियम से पाठ करें। मन में आत्मविश्वास बनाये रखें अपने पर विश्वास रखें।

– मजबूरी में भी किसी को धोखा ना दें।

– ज़रूरी बातों में घर के और बाहर के बुजुर्ग लोगों से समय-समय पर सलाह मशवरा लेते रहें उन्हें क्रोध और अपमानित करने से बचें। देखिएगा, शनि के बुरे प्रभाव अपने आप कम हो जायेंगे।

– नीले रंग के कपड़ों का अधिक प्रयोग करें।

– शनिवार के दिन अपंग, नेत्रहीन, कोढ़ी, अत्यंत वृद्ध या गली के कुत्ते को खाने की सामग्री दें।

– पीपल या शम्मी पेड़ के नीचे शनिवार संध्या काल में तिल का दीपक जलाएं।

– समर्थ हैं तो काली भैंस, जूता, काला वस्त्र, तिल, उड़द का दान सफाई करने वालों को दें।

– सरसों तेल की मालिश करें व आंखों में सुरमा लगाएं।

– पानी में सौंफ, खिल्ला या लोबान मिलाकर स्नान करें।

– लोहे का छल्ला मध्यम अंगुली में शनिवार से धारण करें।

– लोहे की कटोरी में सरसों तेल में अपना चेहरा देखकर दान करें।

– शम्मी की जड़ काले कपड़े में बांह में बांधें।

शनि देव का वैदिक मंत्र

ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।
शं योरभि स्रवन्तु नः॥

पौराणिक मंत्र-

नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामी शनैश्चरम्‌॥

बीज मंत्र-

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

सामान्य मंत्र-

ॐ शं शनैश्चराय नमः।

जप संख्या 23000, जप समय- संध्या काल, निम्न मंत्रों का संभव हो तो शनि मंदिर अथवा घर में संध्या का समय शुद्ध तन एवं मन से जाप करने से शनि जानित अरिष्ट में शांति आती है।

अगर आप ज्योतिषाचार्य गायत्री शर्मा से संपर्क करना चाहते हैं…

कार्यालय का पता:- A2 Block, Chhatarpur extension, New Delhi, PIN-110074
मोबाइल नंबर:- 8178545725
ईमेल का पता:- [email protected]