newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: घर से निकलने से पहले अगर दिख जाएं ये चीजें, तो टाल दें यात्रा, वरना झेलने पड़ सकते हैं भारी नुकसान

Astro Tips: घर से निकलने से पहले शकुन और अपशकुन का अच्छे से सोच विचार किया जाए तो उस काम में सफलता अवश्य मिलती है। ऐसा माना जाता है कि घर से निकलने से पहले या किसी यात्रा पर जाने से पहले अगर कुछ खास चीजें दिखाई दे जाएं तो उस काम को थोड़े समय के लिए टाल देना चाहिए।

नई दिल्ली। बहुत से लोग हैं जो कोई शुभ कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त का देखते हैं उसके हिसाब से ही काम करते हैं। इतना ही नहीं ये लोग किसी यात्रा पर जाने से पहले भी शकुन और अपशकुन का विचार करते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई भी अच्छा काम शुभ मुहूर्त में शुरू किया जाए और घर से निकलने से पहले शकुन और अपशकुन का अच्छे से सोच विचार किया जाए तो उस काम में सफलता अवश्य मिलती है। ऐसा माना जाता है कि घर से निकलने से पहले या किसी यात्रा पर जाने से पहले अगर कुछ खास चीजें दिखाई दे जाएं तो उस काम को थोड़े समय के लिए टाल देना चाहिए। तो आइये जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें जिन्हें देखने के बाद यात्रा करने का ख्याल कुछ वक्त के लिए टाल देना चाहिए।

खाली बाल्टी या बर्तन को देखना

कहा जाता है कि यात्रा पर जाने से पहले अगर कोई खाली बर्तन दिखाई पड़ जाए तो ये काफी अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर कुछ देर रुक कर भगवान का ध्यान करें और उसके बाद ही दोबारा यात्रा शुरू करें।

दूध का उबलकर गिरना

अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और उस वक्त आपको उबल कर बर्तन से बाहर गिरता हुआ दूध दिख जाए तो इसे काफी अपशकुन माना जाता है। ऐसे में थोड़ी देर रुक कर महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जप करने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

बिल्ली या कुत्ते का रोना

घर से बाहर निकलने से पहले अगर आपको बिल्ली या कुत्ते के रोने की आवाज सुनाई दे जाए तो इसे काफी अपशकुन माना जाता है। इससे किसी अप्रिय घटना के होने की आशंका होती है। ऐसा होने पर भगवान शिव को बिल्वपत्र चढ़ाएं साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें उसके बाद ही यात्रा पर जाएं।

टूटा हुआ आईना

किसी यात्रा पर जाने से पहले अगर आपको टूटा हुआ आईना दिखाई दे जाए या फिर अचानक ही आईना टूट जाए तो इसे काफी अपशकुन माना जाता है। ये भविष्य में आने वाले संकट से सावधान करता है ऐसी स्थिति में यात्रा को टाल देना बेहतर होता है। लेकिन, जाना अधिक आवश्यक हो तो भगवान गणेश के दर्शन करें और उनसे यात्रा में आने वाले किसी भी प्रकार के विघ्न को हरने की प्रार्थना करें।