newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astrology: इस फूल में होता है त्रिदेवों का वास, तिजोरी में रखते ही होती है धन-धान्य में वृद्धि

Astrology: इससे घर परिवार समृद्ध और खुशहाल होता है। ऐसे ही सकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन करने वाले पेड़ों में एक पेड़ पलाश का भी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पेड़ के फूल बहुत ही चमत्कारी होते हैं।

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है। पेड़-पौधे ऊर्जा का उत्सर्जन करते हैं, जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रकार की हो सकती है, ऐसे में किसी भी प्रकार के पौधे को घर में लगाने से पहले उसके वास्तु के महत्व को जानना जरूरी हो जाता है। घर में हमेशा सकारात्मकता ऊर्जा का संचार करने वाले पौधों को ही लगाना चाहिए। जिससे घर परिवार में समृद्धि और खुशहाली आती है। ऐसे ही सकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन करने वाले पेड़ों में एक है पलाश का पेड़। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस पेड़ के फूल बहुत ही चमत्कारी होते हैं। पलाश के फूलों को घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है। आइए जानते हैं, पलाश के फूलों किस तरह से चमत्कारी हैं…

palash3

कहा जाता है, पलाश का पौधा घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है और खुशहाली आती है। धन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए पलाश का फूल और एक एकाक्षी नारियल लेकर सफेद कपड़े में बांधकर इसे तिजोरी या पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें। अगर पलाश का ताजा फूल न मिले, तो उसकी जगह सूखे फूल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

palash1

ज्योतिष शास्त्रों में कहा गया है कि जिस नक्षत्र में जातक का जन्म होता है, उससे संबंधित पेड़-पौधे या जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। जैसे जिन लोगों का जन्म पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हुआ हो, वो शुक्रवार के दिन पलाश के पेड़ को किसी भी प्रकार से नुकसान न पहुंचाना चाहिए। इतना ही नहीं, इस दिन पलाश के फूल, पत्ती या उसकी लकड़ी से बनी चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए, बल्कि इस दिन पलाश के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।