newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jyotish Upay: घर में इन चीजों को रखने से मिलेंगे शुभ परिणाम, बढ़ेगा प्रेम, रहेगा मां लक्ष्मी का वास

Jyotish Upay: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी कई ऐसी चीज़ों का वर्णन किया गया है जिसको कि यदि आप आप अपने घर में सजाते हैं तो इसका फल बेहद मंगलकारी और शुभ होता है। तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम बताते हैं इन्हीं चीज़ों के बारे में जिनको अपने घर में सजाने से आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर में हमेशा सुख-शांति और संपन्नता का वातावरण रहेगा।

नई दिल्ली। घर सजाना भला किसे अच्छा नहीं लगता… कहते हैं जिस घर में सफाई हो, जो घर सजा हो, उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और उस घर से बरकत कहीं नहीं जाती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी कई ऐसी चीज़ों का वर्णन किया गया है जिसको कि यदि आप आप अपने घर में सजाते हैं तो इसका फल बेहद मंगलकारी और शुभ होता है। तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम बताते हैं इन्हीं चीज़ों के बारे में जिनको अपने घर में सजाने से आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर में हमेशा सुख-शांति और संपन्नता का वातावरण रहेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mera_kanhu♥️ (@mera_kanhu12)


इन चीज़ों को घर में रखना होता है शुभ :

  • मोर पंख- घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है और इससे जीवन में सदैव खुशहाली छाई रहती है।
  • लाफिंग बुद्धा- घर में लाफिंग बुद्धा रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता रहता है।
  • तुलसी का पौधा- घर में अगर तुलसी का पौधा हो तो घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
  • धातु का कछुआ- धातु का कछुआ रखने से ऊर्जा का संचार होता है।
  • दक्षिणवर्ती शंख- पूजाघर में दक्षिणवर्ती शंख रखने से घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है।
  • मछली का एक्वेरियम- घर में मछली का एक्वेरियम लोग बड़े शौख से रखते हैं क्योंकि ये देखने में बेहद खूबसूरत और रॉयल लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके ज्योतिष फायदे भी बेहद मंगलकारी हैं। जी हां, घर में मछली का एक्वेरियम रखने से घर में प्रगतिशीलता आती है।
  • सरस्वती का चित्र- मां सरस्वती विद्या और बुद्धि की देवी है। ऐसे में घर में मां सरस्वती का चित्र रखने से घर के बच्चे बुद्धिमान होते हैं।

  • शिव परिवार रखना- भोले शंकर, मां पार्वती, गणेश और कार्तिकेय यानी पूरे शिव परिवार की तस्वीर अपने घर में रखने से घरवालों में परस्पर प्रेम बना रहता है।
  • लक्ष्मी-विष्णु- वैभव और संपन्नता की देवी मां लक्ष्मी और पालनहार भगवान विष्णु की तस्वीर अपने घर में रखने से आपका जीवन वैभव पूर्ण रहेगा।
  • राधाकृष्ण का चित्र- राधा और कृष्ण का प्रेम ब्रह्मण्ड के अमर प्रेम में गिना जाता है। ऐसे में घर में राधाकृष्ण की तस्वीर रखना आपके प्रेम को और भी बढ़ाता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होते हैं
  • स्वयं के परिवार का चित्र- अपने खुद के पूरे परिवार का चित्र घर में सजाने से आपके बीच तालमेल बना रहेगा।