newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monthly Horoscope February 2021: मासिक राश‍िफल फरवरी 2021, जानें इस महीने क्‍या कहते हैं आपके सितारे

अमावस्या के दिन मकर राशि में षष्ठ ग्रही योग बन रहा है जिससे प्राकृतिक आपदाएं जैसे भू-स्खलन, भूकंप इत्यादि से क्षति पहुँचने की संभावना बन रही है। आंधी, तूफ़ान और ओलों से फसलों को नुकसान पहुँच सकता है।

नई दिल्ली। आज सोमवार, माघ कृष्ण चतुर्थी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में फरवरी 2021 की शुरुआत हो रही है। इसी दिन सरकार बजट पेश करेगी जिसमें अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए कोशिश रहेगी पर जनमानस इससे असंतुष्ट ही रहेगा। इस माह में अमावस्या के दिन मकर राशि में षष्ठ ग्रही योग बन रहा है जिससे प्राकृतिक आपदाएं जैसे भू-स्खलन, भूकंप इत्यादि से क्षति पहुँचने की संभावना बन रही है। आंधी, तूफ़ान और ओलों से फसलों को नुकसान पहुँच सकता है। आगे जानें राशि अनुसार इस महीने आपको कैसे फल मिल सकते हैं।

मेष
मेष राशि वालों को यात्रा, कष्ट, रोग, कार्य में रुकावट इत्यादि फल प्राप्त हो सकते हैं।

वृष
वृष राशि वालों को अपच, अनिद्रा, कार्य की हानि, मन में अशांति एवं झगड़े आदि फल मिल सकते हैं।

rashifal

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ, वस्त्र प्राप्ति, आरोग्य, शत्रु पर विजय और प्रसन्नता का समय रहेगा।

कर्क
कर्क राशि वालों को धनहानि और मानसिक असंतोष जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने खान-पान पर ध्यान दें और मन को शांत रखें।

सिंह
सिंह राशि वालों को सुख, आनंद, धन की प्राप्ति, स्त्री सुख, रोग से मुक्ति जैसे उत्तम फल मिल सकते हैं।

rashifal

कन्या
कन्या राशि वालों को अधिक खर्च, मानसिक और शारीरिक कष्ट तथा मान एवं धन की हानि जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।

तुला
तुला राशि वालों को पद और मान में वृद्धि, द्रव्य एवं अन्न की प्राप्ति, लाभ, घर परिवार में मांगलिक कार्य इत्यादि शुभ फल की संभावना।

वृश्चिक
वृश्चिक वालों को सुख, स्वास्थ्य, मानसिक प्रसन्नता एवं इच्छित सफलता जैसे अच्छे फल मिल सकते हैं।

jyotish

धनु
धनु राशि वालों को व्यवसाय में हानि, लम्बी दूरी की यात्रा और पेट की समस्या से पीड़ा हो सकती है।

मकर
मकर राशि वालों को रोग, अपच, राजदंड का भय, चिंता और झगड़ा जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ
कुंभ राशि वालों को धन लाभ, वाहन सुख, अच्छा स्वास्थ्य, स्त्री से सुख आदि अच्छे फल मिल सकते हैं।

sun horoscope

मीन
मीन राशि वालों के लिए आनंदमय समय होगा। शत्रुओं पर विजय, रोग से मुक्ति, उत्तम स्वास्थ्य, धन और यश में वृद्धि जैसे फल मिलने की आशंका।

यहाँ दिए गए विचार लेखक के अपने हैं, अपनी प्रतिक्रिया एवं अपने प्रश्न आप उन्हें [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।