newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri 2021 Date: नवरात्रि पर इस तरह करें कलश स्थापना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Navratri 2021 Date: इसी दिन कलश स्थापना या घटस्थापना किया जाता है जिससे ये पर्व शुरु होता है। 15 अक्टूबर को धूमधाम के साथ विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इसी दिन दुर्गा विसर्जन भी किया जाएगा।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नवरात्रों का खास महत्व है। 9 दिनों तक रहने वाले इस त्योहार में माता के 9 रूपों की उपासना की जाती है। माता के भक्त इन 9 दिनों में उनकी मन से उपासना करते हैं। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 07 अक्टूबर, गुरुवार के दिन हो रही है इसलिए मां दुर्गा डोली में सवार होकर आएंगी। इसी दिन कलश स्थापना या घटस्थापना किया जाता है जिससे ये पर्व शुरु होता है। 15 अक्टूबर को धूमधाम के साथ विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इसी दिन दुर्गा विसर्जन भी किया जाएगा।

ऐसे करें घटस्थापना (कलश स्थापना)

  • देवी मां की चौकी संजाने के लिए हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा का स्थान चुनें।
  • अब इस स्थान को साफ कर लें और गंगाजल से शुद्ध करें।
  • एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाकर मां की मूर्ति की स्थापना करें।
  • इसके बाद गणेश जी का ध्यान करते हुए कलश स्थापना करें।
  • कलश स्थापना या घट स्थापना के लिए नारियल में चुनरी लपेटें।
  • कलश के मुख पर मौली बांधे।
  • अब कलश में जल भरकर उसमें एक लौंग का जोड़ा, दूर्वा, रुपए का सिक्का और सुपारी हल्दी की गांठ डालें।
  • कलश में आम के पत्ते लगाकर उस पर नारियल को रखें।
  • फिर इस कलश को दुर्गा की मूर्ति की दायीं ओर स्थापित करें।

navratri 1

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार (7 अक्टूबर) घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा जो सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।