newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 4th Somwar 2023: सावन के चौथे सोमवार पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीज, जीवनभर नहीं होगी किसी चीज की कमी!

Sawan 4th Somwar 2023: शिव जी की कृपा वैसे तो किसी दिन प्राप्त की जा सकती है लेकिन सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है। कहते हैं सोमवार के दिन की गई पूजा से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। सोमवार के अलावा सावन का महीना भी भोलेनाथ को अति प्रिय है…

नई दिल्ली। शिव जी, भोलेनाथ, बाबा बर्फानी…देवों के देव महादेव को और भी कई नामों से जाना जाता है। शिवजी ऐसे भगवान हैं जिन्हें प्रसन्न करना सबसे आसान है। कहते हैं भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए केवल एक लोटा जल ही काफी है। अगर कोई भी सच्चे मन और बिना छल-कपट के भोलेनाथ को जल चढ़ाता है तो शिवजी उसकी हर मनोकामना को पूरी करते हैं। शिव जी की कृपा वैसे तो किसी दिन प्राप्त की जा सकती है लेकिन सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है। कहते हैं सोमवार के दिन की गई पूजा से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। सोमवार के अलावा सावन का महीना भी भोलेनाथ को अति प्रिय है…

Sawan Shivratri 2023

इस वक्त सावन का महीना चल रहा है। इस महीने की 4 तारीख (4 जुलाई 2023) से सावन महीने की शुरुआत हो गई थी। आज 31 जुलाई को सावन महीने का चौथा सोमवार है। ऐसे में अगर आप आज शिवजी की पूजा के साथ ही कुछ खास उपाय करते हैं तो आपके ऊपर भोलेनाथ की असीम कृपा बरसेगी। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय जो सावन के चौथे सोमवार पर आपकी मनचाही इच्छा को पूरी करेंगे…

Sawan Shivratri 2023

सावन के चौथे सोमवार पर करें ये उपाय

  • आज सावन का चौथा सोमवार है ऐसे में आप गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक जरूर करें। इसके अलावा आप भोलेनाथ के समीप ग्यारहवीं घी के दीपक जलाएं और अपनी मनोकामना भोलेनाथ को बताएं। इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।
  • अगर किसी शादीशुदा जोड़े को संतान प्राप्ति नहीं हो रही है तो वो आज सावन के चौथे सोमवार पर शिवलिंग पर घी चढ़ाएं। शुद्ध जल और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भोलेनाथ संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं।

Sawan Somvar 2023

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहें और आपको कभी भी किसी चीज की कमी ना हो तो आपको सावन के चौथे सोमवार पर पारद शिवलिंग अपने घर ले आना चाहिए।
  • सावन के चौथे सोमवार पर अगर आप भोलेनाथ की पूजा के बाद गरीबों को भोजन और अन्य का दान करते हैं तो भी आपको कभी भी किसी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।