Astro Tips: जिंदादिल होते हैं शुक्रवार को जन्में लोग, मां लक्ष्मी की होती है विशेष कृपा, जानिए और क्या खासियत होती है?

Astro Tips: आज हम आपको शुक्रवार को जन्में लोगों के बारे में कुछ जानकारियां देने जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि उन पर मां लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव पड़ता है क्योंकि, शुक्रवार का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है और इसकी ईष्ट देवी लक्ष्मी को माना गया है।

Avatar Written by: June 10, 2022 6:30 am

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ग्रहों नक्षत्रों आदि का काफी महत्व होता है। एक तरह से कहा जाए तो पूरा ज्योतिष शास्त्र ही इन पर आधारित होता है। लोगों के जन्म के दिन, समय, ग्रह, नक्षत्र आदि को देखकर उनके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य आदि के बारे में कई सारी जानकारियां दी जाती हैं। इसी क्रम में आज हम आपको शुक्रवार को जन्में लोगों के बारे में कुछ जानकारियां देने जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि उन पर मां लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव पड़ता है क्योंकि, शुक्रवार का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है और इसकी ईष्ट देवी लक्ष्मी को माना गया है। यही वजह है कि शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं के आदी और शौकीन होते हैं।

शुक्रवार को जन्मे लोग बहुत अधिक बुद्धिमान, अच्छे स्वभाव वाले, सहनशील, थोड़ा भावुक और जिंदादिल होते हैं। वैसे तो इन्हें जीवन का हर भौतिक सुख प्राप्त होता है ये बड़े दानवीर भी होते हैं और दूसरों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग काफी साहसी, कला और संगीत के प्रेमी होते हैं। इसके अलावा, इन्हें साज-श्रृंगार भी काफी पसंद होता है। शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले जातकों के प्रेम सम्बंध ज्यादा दिन तक नहीं चल पाते हैं।

इनके चंचल स्वभाव की वजह से इनके प्रेम सम्बंध अधिक दिनों तक स्थिर नहीं रह पाते हैं। हालांकि, अपने पार्टनर के प्रति ये लोग काफी ईमानदार भी होते हैं। कई बार आपकी कुछ आदतें आपके रिश्तों में परेशानी पैदा कर देती हैं। हालांकि, आप जल्द ही उस समस्या का समाधान भी ढ़ूंढ़ लेते हैं। इनका दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा होता है।