newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 2021: सावन के महीने में यह पांच पौधे लगाना होता है शुभ, बदल सकती है आपकी किस्मत

Sawan 2021: सावन का महीना ऐसा महीना माना जाता है जब पर्यावरण और किस्मत की दृष्टि से कई पौधे लगाए जाते हैं। कहा जाता है कि कई पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें लगाने से किस्मत मजबूत हो जाती है। तो आईए जानते हैं उन पौधो के बारे में जिनका कनेक्शन आपकी किस्मत से जुड़ा हुआ है।

नई दिल्ली। भगवान शिव का सावन का महीना शुरू हो गया है। सच्चे मन और भक्ति के साथ भगवान की पूजा करने से शिव-शक्ति का आशीर्वाद आसानी से पाया जा सकता है। कहते हैं कि सावन के महीने में होने वाली बारिश में किस्मत मजबूत करने की ताकत होती है। सावन का महीना ऐसा महीना माना जाता है जब पर्यावरण और किस्मत की दृष्टि से कई पौधे लगाए जाते हैं। कहा जाता है कि कई पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें लगाने से किस्मत मजबूत हो जाती है। तो आईए जानते हैं उन पौधो के बारे में जिनका कनेक्शन आपकी किस्मत से जुड़ा हुआ है।

tlsi

तुलसी

कहा जाता है कि सावन के महीने में घर के बीच में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। हालांकि तुलसी का पौधा कार्तिक के महीने में लगाना भी शुभ होता है, लेकिन सावन के महीने में लगाने से इसके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। विवाहित जीवन की बेहतरी, सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए तुलसी का पौधा लगाने का साथ-साथ उसकी पूजा भी की जानी चाहिए। तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। सुबह-सुबह तुलसी के पत्ते खाने से बुद्धि और वाणी भी तेज होती है।

anar

अनार का पौधा

सावन के महीने में रात के समय घर के मुख्य द्वार पर या घर के सामने अनार का पौधा लगाना शुभ होता है। अनार पौधा लगाने से न सिर्फ घर का वातावरण अच्छा होता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है। घर के सामने अनार का पौधा लगाने से घर में तंत्र-मंत्र के कार्यों का कोई असर नहीं होता। कहा जाता है कि यदि अनार के फूल को शहद में डुबोकर बहते पानी में विसर्जित किया जाए तो जीवन के भारी कष्ट भी दूर हो जाते हैं।

sami

शमी का पौधा

कहा जाता है कि यदि सावन के महीने में शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाया जाए तो उससे सुख-समृद्धि पाई जा सकती है। शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर बायीं ओर लगाना शुभ होता है। तेल का दीपक जला कर शमी के पौधे की पूजा की जानी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि से संबंधित सभी तकलीफें कम की जा सकती है। ऐसा करने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

pipal

पीपल का पौधा

सावन के महीने में किसी भी दिन पीपल का पौधा लगाया जा सकता है, लेकिन गुरुवार के दिन यह पौधा लगाना बेहद शुभ होता है। पीपल का पौधा कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। पीपल का पौधा हमेशा पार्क या सडक़ के किनारे लगाया जाता है। पीपल की जड़ में जल देने से बच्चों से संबंधित समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है।

kele-ka-ped

केले का पेड़

एकादशी पर या गुरुवार के दिन घर के पीछे या छत के पीछे केले का पेड़ लगाना शुभ होता है। कहते हैं कि केले का पौधा कभी भी सामने की ओर नहीं लगाना चाहिए। विवाहित जीवन में आई समस्याओं को दूर करने के लिए केले के पौधे में रोजाना पानी डालना चाहिए। पीले धागे में बंधे केले की जड़ पहनने से विवाह की संभावनाएं बनती हैं। इसके साथ ही कुंडली में बृहस्पति इसके कारण मजबूत होता है।