newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri 2020: कल से शुरू शारदीय नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और सर्वार्थसिद्धि योग

Navratri 2020: इस साल नवरात्रि (Navratri 2020) 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा (Ma Durga) के 9 रुपों की पूजा की जाती है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि शुरू होते है।

नई दिल्ली। इस साल नवरात्रि (Navratri 2020) 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा (Ma Durga) के 9 रुपों की पूजा की जाती है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि शुरू होते है। नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होता है। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर आ रही है।

अष्टमी और नवमी तिथि

इस दिन पहले तिथि में घट स्थापना होगी, इसके बाद 18 को नवरात्र का दूसरा दिन, 19 को तीसरा, 20 को चौथा, 21 को पांचवां, 22 छठा, 23 को सातवां दिन रहेगा। 24 तारीख को सूर्योदय के वक्त अष्टमी और दोपहर में नवमी तिथि रहेगी। इसलिए धर्मसिंधु ग्रंथ के अनुसार, अगले दिन शाम के समय यानी विजय मुहूर्त में दशमी तिथि होने से 25 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाना चाहिए।

navratri

शुभ मुहूर्त

इस बार सर्वार्थसिद्धि योग में नवरात्र शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना शुभ मुहूर्त में होगी। सर्वार्थसिद्धि योग को ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ माना जाता है। साथ ही दशहरे तक खरीदारी के लिए त्रिपुष्कर, सौभाग्य और रवियोग जैसे खास मुहूर्त भी रहेंगे।

इस बार दुर्गा मां घोड़े पर सवार होकर आएंगी

वैसे मां दुर्गा का वाहन सिंह यानी शेर है। लेकिन इस बार दुर्गा मां का अपने वाहन सिंह को छोड़ घोड़े पर सवार होकर आएंगी। हर साल नवरात्र पर देवी अलग-अलग वाहन से धरती पर आती हैं। नवरात्रि की शुरुआत शनिवार के दिन से हो रही है। नवरात्रि का पहला दिन शनिवार होने के कारण मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी।