newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2020: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें क्या रहेगा असर

Surya Grahan 2020: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) आज यानी 14 दिसंबर को है। ये ग्रहण 14 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण हैं। इससे पहले 30 नवंबर को पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा था। लेकिन 14 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष की अमावस्या (Amavasya) को लग रहा है।

नई दिल्ली। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) आज यानी 14 दिसंबर को है। ये ग्रहण 14 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण हैं। इससे पहले 30 नवंबर को पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा था। लेकिन 14 दिसंबर को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष की अमावस्या (Amavasya) को लग रहा है। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसकी वजह से देश में इस बार सूतक (Sutak) के नियम नहीं लगेंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों पर भी कोई रोक नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा पूजा-पाठ पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी मंदिरों के कपाट पर बंद नहीं होंगे।

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत के समयानुसार 14 दिसंबर को शाम 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा जो रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण की अवधि लगभग साढ़े पांच घंटे की रहेगी। सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लेकिन दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में नजर आएगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ना इसका कोई प्रभाव भारत पर पड़ेगा। इसका मतलब ये है कि इस दिन पूजा-पाठ वर्जित नहीं होगी।

भारत में क्या होगा असर

ये सूर्य ग्रहण इस बार भारत में नजर नहीं आएगा। इससे ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी।

ऐसे देख पाएंगे ग्रहण

अगर आप ये सूर्य ग्रहण देखना चाहते है तो टेलिस्‍कोप की मदद से इसे देख पाएंगे। ये बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा। इसके अलावा इसे आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से भी देख सकते हैं।