newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips : क्या आप जानते हैं आपके घर की दीवार पर लगी घड़ी भी आपके जीवन को कर सकती है प्रभावित

Vastu Tips : अगर आप घड़ी (Watch) को केवल समय बताने वाला एक साधन समझते हैं, तो गौर करें वास्तुशास्त्र (Vaastu Shaastra) कहता है कि घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, बल्कि उसे बुरा या बलवान भी बनाती है।

नई दिल्ली। अगर आप घड़ी (Watch) को केवल समय बताने वाला एक साधन समझते हैं, तो गौर करें वास्तुशास्त्र (Vaastu Shaastra) कहता है कि घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, बल्कि उसे बुरा या बलवान भी बनाती है। अगर आप घड़ी को केवल समय बताने वाला एक साधन समझते हैं, तो गौर करें वास्तुशास्त्र कहता है कि घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती, बल्कि उसे बुरा या बलवान भी बनाती है। पर इसके लिए जरूरी है कि आप इसे घर या दुकान में लगाने से पहले उसकी सही दशा और दिशा को पुख्ता करें, फिर देखिए ये मामूली घड़ी आपकी सफलता का हर द्वार खोल देगी।

घड़ी की ये 6 बातें हर घड़ी याद रखें

— घड़ी हम सबके घर में होती है। लेकिन घर की किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है यह हममें से कम लोग जानते हैं। आइए जानें घड़ी की वास्तु अनुसार कुछ खास बातें…

— आपके घर में घड़ी अगर दक्षिण दिशा में लगी है तो इसको अभी उतार दें क्योंकि यह आपके व परिवार के लिए सही नहीं है। ये ठहराव की दिशा है और इसके कारण आपके घर के मुख्य सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

— आपके घर में किसी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है, तो इसको आज ही उतार दें। ये वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। ऐसा करने से उसके नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।

— घड़ी के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व मानी गई है। अगर आपके घर में पूर्व दिशा में घड़ी लगी है इससे घर में लक्ष्मी की आगमन होता है। अगर आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएंगे तो घरवाले के मन में हमेशा सकारात्मक विचार आते हैं।

— वास्तु के हिसाब से घड़ियां भी अलग होती है। वास्तु में ये माना गया है कि अगर आपके घर में पेंडुलम वाली घड़ी है तो ये आपके लिए अच्छी होती है। इससे लोगों की तरक्की होती है। इस घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

— अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो चलती नहीं है और पड़ी रहती है। आपको इस तरह की घड़ियां निकालकर तुरंत घर के बाहर फेंक देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

— घर में काले, नीले और केसरिया कलर की घड़ी नहीं लगानी है। ये वास्तु के हिसाब से नहीं है। इसके साथ ही आपके घर में लगी घड़ी चौकोर और गोल है, तो शुभ संकेत हैं। ऐसी घड़ी आपके लिए शुभ होती है। इनको लगाने से घर में सुख और शांति आती है। इससे घरवालों की तरक्की भी होती है।

घर में लगी घड़ी बदल सकती है आपका भाग्य, जानिए कैसे

हमारे जीवन में बदलाव छोटी-छोटी चीजों से ही आते है। कई बार एक छोटा सा बदलाव हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। हमारे सामने आने वाली परेशानियां और चुनौतियों की मूल जड़ तक हमें पहुंचना चाहिए और इनके उपाय हमें वास्तु शास्त्र से ही मिलते है। आपके घर की दीवार पर लगी एक घड़ी भी वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है। जी हां यह बिल्कुल सही है। घड़ी ना केवल समय बताती है बल्की आपका समय भी बदल सकती है। घर में लगी घड़ी आपका भाग्य बदल सकती है। अगर आपके घर में सही दिशा में घड़ी नही लगी हुई है तो यह आपके लिए दुःखों का कारण भी बन सकती है। आज जानिए किस प्रकार से घड़ी आपके जीवन में बदलाव ला सकती है और किस दिशा में घड़ी को लगाना चाहिए।

दुर्भाग्य का सूचक है बंद घड़ी

एक कहावत प्रचलित है कि बंद घड़ी भी दिन में दो बार ठीक समय बताती है। लेकिन आपको यह शायद ही पता होगा की बंद घड़ी आपके भाग्य में कई तरह की विपदाएं उत्पन्न कर सकती है। वास्तु के अनुसार घर में रखी बंद घड़ी आपके जीवन में समस्याओं को पैदा कर सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी-फूटी घड़ी तथा बंद घड़ी दुर्भाग्य का सूचक होती है। इसलिए आज ही सबसे पहला काम आप यह करें की घर में मौजूद बंद और टूटी-फूटी घड़ी को हटा दें।

इस दिशा में लगी घड़ी रोकेगी आपकी प्रगति

हम घर में घड़ी लगाते समय दिशा का ध्यान नहीं देते है। जो वास्तु के अनुसार बिल्कुल ही गलत है। गलत दिशा में घड़ी लगाने से आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी साथ ही आपकी प्रगति भी नहीं होगी। वास्तु की मानें तो अगर घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगी हुई है तो घर का मुखिया सदैव बीमार रहेंगा। साथ ही साथ दक्षिण दिशा में घड़ी लगी रहने से प्रगति के अवसर नहीं मिलेंगे। इस दिशा में घड़ी लगाने से आपकी प्रगति रूक जाएगी आप आर्थिक रूप से तथा हर प्रकार से प्रगतिशील नही हो पाएंगे। अगर आपके घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगी हुई है तो उसे आप तत्काल आज ही उसे निकाल दें।

इस दिशा में घड़ी लगाने से होती है उन्नति

अब आप जब भी घर में घड़ी लगाए तो दिशाओ का ध्यान रखें। आप इस बात का विशेष ध्यान रखे की जिस दीवार पर आप घड़ी लगा रहें है वो दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं होनी चाहिए। नहीं तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार घड़ी पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाई जानी चाहिए। अगर पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी लगाई जाती है तो वास्तु के अनुसार आपको शुभ-लाभ और उन्नति प्रदान होगी। इस दिशा में घड़ी लगाने से आपके भाग्य में कई प्रकार के बदलाव आएंगे।

जाने और समझें पंडित दयानन्द शास्त्री जी से कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स जो आपको बताएंगे घड़ी के अच्छे और बुरे प्रभाव-

* वास्तुशास्त्र कहता है कि घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से उन्नति के अवसरों में बाधा उत्पन्न होती है।

* इस दिशा में घड़ी का असर घर के मुखिया का स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

* कभी भी दरवाजे पर घड़ी न लगाएं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना अशुभ का संकेत है।

* यहां घड़ी लगाने से घर से अंदर-बाहर आने-जाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घड़ी पर आ जाता है। जिससे कई प्रकार की परेशनियों का सामना करना पड़ता है।

* वास्तु विज्ञान में उत्तर और पूर्व दिशा को वृद्धि की दिशा माना गया है।

* इसलिए घड़ी को हमेशा घर या दुकान की उत्तर या पूर्व दिशा पर ही लगाएं।

* घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से व्यक्ति के जीवन का बुरा समय दूर होता है और उन्नति के नए अवसर मिलते हैं।

* घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

* बंद घड़ी व्यक्ति की प्रगति में रुकावट बनती है।

* सही समय से आगे और पीछे चलने वाली घडिय़ां शुभ नहीं होती।

* ऐसी घडिय़ों से व्यक्ति को मुश्किलों और नुकसान का सामना करना पड़ता है।

* घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार बना रहे इसके लिए मधुर संगीत वाली घड़ी लगाएं।

* इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर सेट रखें।

* घर में हरे और ऑरेज रंग की और दुकान में काले और डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

* इससे घर और दुकान में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

* घर के हॉल में चौकोर और शयन कक्ष में गोल घड़ी लगानी चाहिए।

* ऐसा करने से घर में शांति और प्यार बना रहता है।

*घड़ी पर धूल न जमने दें। समय-समय पर उसे साफ करते रहें।

* तकिए के नीचे घड़ी रखना वास्तुशास्त्र में अशुभ माना गया है।

* ऐसा करने से विचारधारा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

* स्वभाव में नकारात्मक बदलाव आता है।

देवी महालक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और आप खुशहाल-समृद्ध जीवन जीते हुए अपने और परिवार के सपनों को पूर कर सकेंगे।