newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

July 2022 Vrat & Festivals: व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा पूरा महीना, जानिए किस दिन पड़ रहा कौन सा पर्व?

July 2022 Vrat & Festivals: आषाढ़ और सावन दोनों ही त्योहार जुलाई के महीने में ही पड़ते हैं। इसके अलावा, भगवान जगन्नाथ की यात्रा भी इसी माह में ही निकाली जाती है, यही कारण है कि ये पूरा महीना व्रतों और पर्वों से भरा रहता है।

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, पूरा साल किसी न किसी व्रत या त्योहार से भरा रहता है। हर दिन ही किसी न किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है। लेकिन पूरे साल में जुलाई का महीना कुछ खास होता है। आषाढ़ और सावन दोनों ही त्योहार जुलाई के महीने में ही पड़ते हैं। इसके अलावा, भगवान जगन्नाथ की यात्रा भी इसी माह में ही निकाली जाती है, यही कारण है कि ये पूरा महीना व्रतों और पर्वों से भरा रहता है। तो इस बार जुलाई के महीने में और कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं और उनकी तारीख क्या है। आइए जानते हैं…

01 जुलाई (शुक्रवार)- जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ

03 जुलाई (रविवार)- विनायक चतुर्थी व्रत

05 जुलाई (मंगलवार)- स्कंद षष्ठी

06 जुलाई (बुधवार)- वैवस्वत पूजा

08 जुलाई (शुक्रवार)- भड़ली नवमी (गुप्त नवरात्रि का समापन)

10 जुलाई (रविवार)- देवशयनी एकादशी, वासुदेव, द्वादशी, चातुर्मास प्रारंभ

11 जुलाई (सोमवार)- सोम प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, विजया पार्वती व्रत

13 जुलाई (बुधवार)- गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा

14 जुलाई (गुरुवार)- श्रावण मास आरंभ, कावंड यात्रा

16 जुलाई (शनिवार)- गणेश चतुर्थी व्रत

18 जुलाई (सोमवार)- सावन का पहला सोमवार

24 जुलाई (रविवार)- कामिका एकादशी

28 जुलाई (गुरुवार)- हरियाली अमावस्या

31 जुलाई (रविवार)- हरियाली तीज