
नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में हर चीजों का अपना एक अलग महत्व बताया गया है। घर में मौजूद हर एक चीज व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा दोनों ही तरह का असर डालती है। कहते हैं वास्तु के नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में आने वाली आधी परेशानियां तो यूं ही खत्म हो जाती है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि हर चीज का ख्याल रखने के बाद भी व्यक्ति के काम बिगड़ने लगते हैं। ऐसा आपकी कुछ आदतों की वजह से भी हो सकता है। तो आज हम आपको बताएंगे कौन सी हैं वो 4 आदतें जिनकी वजह से व्यक्ति के कामों में रुकावट आने लगती है और वो कंगाली की तरफ बढ़ने लगती है।
व्यक्ति को कंगाल बना देती हैं ये 4 आदतें
- कई लोगों को आदत होती है कि वो बिस्तर पर बैठकर ही खाना खाने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में गलत बताया गया है। कहते हैं जो लोग बिस्तर में बैठकर खाना खाते हैं उनमें मां लक्ष्मी नाराज रहती है। मां लक्ष्मी के नाराज हो जाने से व्यक्ति को तंगी का सामना करना पड़ता है।
- कुछ लोगों की आदत होती है कि वो रात को बर्तन साफ किए बगैर ही सो जाते हैं। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है। मां अन्नपूर्णा के नाराज होने से व्यक्ति को भोजन के दर-दर भटकना पड़ता है। ऐसे में रात को किचन को साफ करके ही सोएं।
- कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि कूड़ेदान कहां रखा जाना चाहिए। अगर आप भी घर के मेन गेट के पास कूड़ेदान रखते हैं तो अपनी इस आदत को बदल दें। कहते हैं जिस घर के मेन गेट पर कूड़ेदान या फिर कूड़ा पड़ा होता है वहां भगवान नहीं आते। ऐसे में घर के मेन गेट पर कभी भी कूड़ेदान को न रखें।
- दान करना हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है लेकिन सूर्यास्त के बाद कभी भी किसी को दूध, दही, प्याज, नमक जैसी चीजों का दान न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में रहने वाले लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।