newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Signs of Bad Time Coming: बुरा टाइम आने से पहले मिलते हैं ये संकेत, आपको दिखें तो हो जाएं सावधान

Signs of Bad Time Coming: जिंदगी इसी उतार-चढ़ाव का नाम है ऐसे में बिना रुके, हर परेशानी का सामना करते हुए आपको बढ़ते जाना चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुरा वक्त आने से पहले आपको कई संकेत (Bad Dreams Interpretation) मिलने लगते हैं।

नई दिल्ली। मुश्किलों से डरो मत, बढ़ते चलो…ये बात तो आपने अपने बड़े-बुजुर्गों से सुनी ही होगी। जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं। कभी समय अच्छा रहता है और कभी ऐसा भी होता है कि हर दिन बुरे ही जा रहे होते हैं। हर इंसान को अपने जीवन में अच्छे और बुरे दोनों तरह के ही वक्त का सामना करना होता है। जिंदगी इसी उतार-चढ़ाव का नाम है ऐसे में बिना रुके, हर परेशानी का सामना करते हुए आपको बढ़ते जाना चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुरा वक्त आने से पहले आपको कई संकेत (Bad Dreams Interpretation) मिलने लगते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कौन से हैं वो संकेत जो ये बताते हैं कि आपका बुरा वक्त आने वाला है…

Athiya-Rahul Wedding Date.........

बुरे सपने- वैसे तो सभी को सपने आते हैं। सपने अच्छे और बुरे दो तरह के होते हैं। अगर आपको लगातार बुरे सपने आने लगे तो समझ जाइए कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। ऐसे में आपको रोजाना हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए। आप अपने इष्टदेव को भी याद करते हुए उनकी आराधना कर सकते हैं।

शरीर के बाएं हिस्से के अंगों का फड़कना- अगर आपके शरीर के बाई तरफ के अंगों में जैसे बाजू, गाल, आंख फड़कने लगे तो ये आपको संकेत देता है कि आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। ऐसे में आपको भगवान को याद करते हुए उनसे प्रार्थना करनी चाहिए कि आपके ऊपर आने वाला संकट खत्म हो जाए।

Athiya-Rahul Wedding Date.....

छिपकली को लड़ते देखना- अगर आपको घर में दो छिपकलियां आपस में लड़ते दिखे और गायब हो जाए तो आपको संभल जाना चाहिए। ये बुरे समय का संकेत देता है। ऐसे में अगर आपको घर पर कहीं छिपकली लड़ते हुए दिखाई दे तो उसे तुरंत भगा दे।

काली बिल्ली- काली बिल्ली को शास्त्रों में अशुभ माना जाता है। अगर आपको कहीं काली बिल्ली नजर आती है तो उसे भगा दें। कभी भी उसकी आंखों में न देखें। ऐसा दिखने पर आपको भगवान से अपनी सुरक्षा के लिए कामना करनी चाहिए।