newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dussehra 2022: दशहरे पर करेंगे ये विशेष उपाय तो पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Dussehra 2022: इस दिन किए गए टोटके, उपाय, दान और पूजा बहुत अधिक असरदार होते हैं। इसके अलावा इस दिन किए गए कुछ उपाय बहुत कारगर होते हैं तो आइए जानते हैं, कौन से हैं वो उपाय…

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि की नवमी यानी अंतिम दिन आज है। कल दशमी तिथि है, जिसमें हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दशहरा मनाया जाएगा। इस त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया था। दशहरे के दिन अस्त्रों-शस्त्रों और वाहनों की पूजा का भी विधान है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन किए गए टोटके, उपाय, दान और पूजा बहुत अधिक असरदार होते हैं। इसके अलावा, इस दिन किए गए कुछ उपाय बहुत कारगर होते हैं तो आइए जानते हैं, कौन से हैं वो उपाय…

1.विजयादशमी के दिन किसी मंदिर में नई झाड़ू दान करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

2.दशहरे के दिन रावण दहन के बाद अन्न, जल और कपड़े का गुप्त दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

3.इस दिन सोना, चांदी, गाड़ी आदि कीमती चीजों को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

4.दशहरे के दिन कोई नई चीज खरीद कर घर में लाने से साल भर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

5.विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन पाना बहुत शुभ माना जाता है।

6.इस दिन किसी भी वृक्ष को काटना अत्यंत अशुभ माना जाता है।

7.विजयादशमी के दिन भूलकर भी किसी व्यक्ति को हानि न पहुंचाएं।

8.इस दिन किसी भी स्त्री या बड़े बुजुर्ग का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए।