newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gunja ke tantra totake: गुंजा के इस चमत्कारी उपाय से जीवन में आएगी सुख, शांति, ऐसे करें इसके अदभुत टोटके

Gunja ke tantra totake: गुंजा (Coral beads) यह एक ऐसा बीज है जो बहुत ही दुर्लभता से मिल पाता है, अगर संयोग से जिसे मिल गया और वह उसका उपयोग जानता हो तो उपयोग करने वाले के जीवन में कभी किसी भी चीज का शायद ही अभाव होगा।

गुंजा (Coral beads) यह एक ऐसा बीज है जो बहुत ही दुर्लभता से मिल पाता है, अगर संयोग से जिसे मिल गया और वह उसका उपयोग जानता हो तो उपयोग करने वाले के जीवन में कभी किसी भी चीज का शायद ही अभाव होगा।

Coral beads

साधारण नाम: —
रत्ती / गुंजा / घुमची / घुंघुची / चिर्मिठी (Coral beads, jequirity bean or rosary pea)

वैज्ञानिक नाम:– Abrus precatorius

पारम्परिक उपयोग:

गूंजा के पौधे का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है।

गूंजा के सफेद किस्म का उपयोग कामोत्तेजक तेल तैयार करने के लिए किया जाता है।

पत्तियों से बनी चाय का उपयोग बुखार, खांसी और जुकाम के लिए किया जाता है।

इसके बीज जहरीले होते हैं इसलिए तकनीकी उपचार के बाद ही उपयोग किया जाता है।

पत्तियों को शहद के साथ मिलाकर सूजन में उपयोग किया जाता है।

जमैका में चाय के विकल्प के रूप में इसका उपयोग होता है।

“जेकिरिटी” के नाम से बीज का उपयोग नेत्र रोग के मामलों में किया गया है।

Coral beads

भारतीय बाल उत्पादों में इसका उपयोग बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। 1889 में प्रकाशित ‘ऑस्ट्रेलिया के उपयोगी मूल निवासी’ पुस्तक में दर्ज है कि “भारत में इस पौधे की जड़ों को शराब के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है।

गठिया (Rheumatism), ल्यूकोरिया (Leucorrhoea) और साइटिका (Sciatica) में गूंजा के पौधे के अलग-अलग भाग का उपयोग किया जाता है ।

अनेक लाभकारी गुणों से भरपूर गुंजा जो कि एक फल्ली का बीज है। इसको धुंघची, रत्ती आदि नामों से भी जाना जाता है। इसकी बेल काफी कुछ मटर की तरह ही होती है किन्तु अपेक्षाकृत मजबूत कड़क तने वाली होती है। इसे कहीं कहीं आप सुनारों की दुकानों पर देख सकते हैं। कुछ वर्ष पहले तक सुनार इसे सोना तोलने के काम में लेते थे क्योंकि इनके प्रत्येक दाने का वजन लगभग बराबर होता है करीब 120 मिलीग्राम। ये हमारे जीवन में कितनी बसी है इसका अंदाज़ा मुहावरों और लोकोक्तियों में इसके प्रयोग से लग जाता है।

गुंजा बीज तांत्रिकों के लिए तंत्र शास्त्र में जितना मशहूर है उतनी ही आयुर्वेद में भी उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद में श्वेत (सफेद) गूंजा का अधिक प्रयोग होता है औषधि रूप में साथ ही इसके मूल का भी जो मुलैठी के समान ही स्वाद और गुण वाली होती है। इसी कारण कई लोग मुलैठी के साथ इसके मूल की भी मिलावट कर देते हैं।

वहीं रक्त (लाल) गूंजा बेहद विषैली होती है और उसे खाने से उलटी दस्त पेट में मरोड़ और कभी कभी मृत्यु तक हो जाती है। आदिवासी क्षेत्रों में पशु पक्षी मारने और जंगम विष निर्माण में अब भी इसका प्रयोग होता है।

गुंजा का प्रयोग तांत्रिकों के उपयोग में आता है। तांत्रिक अघोड़ कहते हैं की गुंजा का उपयोग दीपावली, ग्रहण काल, होली, पूर्णिमा, अमावस्या पर करना सबसे ज्यादा प्रभावकारी होता है। गुंजा में बहुत ही ज्यादा आकर्षक शक्तियां होती है। जिससे की वयक्ति को अपनी ओर आकर्षित किया जा सकता है। कभी सोने की तौल में उपयोग की जाने वाली गुंजा यानी गुंचू के बीजों में बहुत ही गजब की वशीकरण शक्ति होती है। इसके उपयोग से दुश्मनों को वश में किया जा सकता है। गुंजा का प्रयोग प्राचीन काल से तांत्रिक क्रियाओं में किया जा रहा है।ॉ

Coral beads

1. यदि आपको नजरदोष की दिक्कत है और आपको बार-बार नजर लग जाती है तो आप गुंजा का ब्रेसलेट पहन लें, इससे नज़र नहीं लगती है।

2. शायद आप ये बात नहीं जानते होंगे की गुंजा आप पर आने वाली मुसीबतों का संकेत देता है। जब भी व्यक्ति पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो इसका रंग अपने आप ही बदलने लगता है। काली गुंजा की माला पहनकर रखने से जैसे ही मुसीबत आने वाली होती है, उसका रंग बदलने लगता है। इससे व्यक्ति को आने वाली समस्याओं का पहले से ही पता लग जाता है।

3. तांत्रिक क्रियाओं में काम आने वाले गुंजा को पहनकर आप अपने दुश्मन को शांत व वश में कर सकते है। किसी को वश में करने के लिए गंजा का प्रयोग कैसे किया जाता है आइए जानते हैं…

4. अगर कोई स्त्री और पुरुष अपने पति या पत्नी को अपने कहने अनुसार काम करवाना चाहते हैं तो आप गुंजा का उपयोग कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको पति का नाम अन्यथा पत्नी का नाम लेकर मिट्टी के एक दीपक में शहद डालकर उसमें गुंजा के पांच दाने डालकर रख दें।

5. अभिमंत्रित किए हुए गुंजा के दानों को रूमाल में बांधकर उस व्यक्ति के कपड़ों में रख दें जिसे आप वश में करना चाहते हैं। व्यक्ति पर वशीकरण का प्रभाव होने लगेगा।

6. लाल और काले गुंजा की माला को पहनकर उस व्यक्ति के पास जाएं और अपने गले से माला उतारकर जिसे आप अपने वश में करना चाहते हैं उसके गले में पहना दें। माला पहनने के कुछ समय बाद ही व्यक्ति आपके वश में हो जाएगा। इन उपायों को करने से पहले आप किसी जानकार से सलाह जरुर लें, इसके साथ ही ये बात ध्यान रखें की किसी बुरी नियती से इसका प्रयोग ना करें।

गुंजा फल्ली के बीजों की तीन प्रजातियां मिलती हैं। ये हैं लाल गुंजा, सफेद गुंजा ओर काली गुंजा। तो जानिए लाल गुंजा, सफेद गुंजा ओर काली गुंजा के महत्व को।

गुंजा का उपाय जिसको प्राचीन काल से ही काम मे लिया जा रहा है। किन्तु जानकारी के अभाव में हम प्राचीन उपायो को भूल चुके हैं।

ऐसा कहा जाता है कि गुंजा की माला भगवान राम के प्रिय आभूषणों में एक था लोककथा प्रचलित है लाल गुंजा बहुत सुंदर था और बहुत प्रभावशाली था पर भगवान राम ने गुंजा को श्राप दिया जिस से उसका प्रभाव कुछ कम हो गया।

ठाकुर जी का 50 लाख का श्रृंगार किया गया हो तो वो भी गुंजा बिना वो व्यर्थ ही माना जाता है भगवान को भी ये अतिप्रिय है।

आप भगवान की भक्ति करते हैं तो गुंजा के माध्यम से करें लाभ होगा ईश्वर की कृपा आपको प्राप्त होगी।

एक कथा में ये भी कहा गया ह महाभारत में पांडवों ने काली गुंजा को धारण किया था कर्षण जी के इसी उपाय से वो विजय हुए काली गुंजा को धारण करने वाला बड़े से बड़े संकट को आसानी से हल कर लेता है।

वैसे गुंजा धारी पर कोई संकट आता ही नहीं है। आप इसके बारे में ज्यादा जानकारी गूगल और यूट्यूब से भी ले सकते हैं।

लाल गुंजा और सफेद गुंजा के कुछ लाभ

1 गुंजा विशेष तौर पर वशीकरण या सम्मोहन के लिए काम आता है बंगाल में इसका प्रयोग वशीकरण के लिए बहुत किया जाता है आप भी अगर इसको धारण करते हैं तो सामने वाला कुछ हद तक आपके प्रभाव में रहेगा।

2 पति पत्नी के बीच बनती न हो तो दोनों इसको धारण करें आपके लिए ये रामबाण है।

3 व्यापार में समस्या आ रही हो तो व्यापार की जगह इसको रखें लाभ होगा।

4 आप बार-बार intarview देते हैं ओर रिजेक्ट हो जाते हैं तो गुंजा धारण कर के जाएं सफलता मिल जाएगी।

5 घर का माहौल खराब है तो घर में इसे जरूर रखें।

6 मानसिक रूप से आप परेशान रहते हैं तो धारण करें दिमाग शांत रहेगा।

7 घर में वास्तु दोष है तो गुंजा वास्तु को भी खत्म करने की शक्ति रखता है।

8 पति पत्नी में तलाक की स्थिति है तो गुंजा के माध्यम से उसको रोका जा सकता है।

9 गुंजा में लक्ष्मी का वास होता है अगर आप पैसे से परेशान हैं तो गुंजा से लक्ष्मी जी की पूजा करें आपकी सभी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

10 आप गुंजा के माध्यम से गुंजा की पूजा कर आपका कोई भी कार्य करवा सकते हैं।

11 आप अगर किसी माला से ग्रहों के जाप करते हैं तो गुंजा से करें आप जाप और गुंजा से अपनी परेशानी दूर करने के लिए कहें।

12 गुंजा से जबरदस्त वशीकरण भी होता है आप किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं पर मैं आपको इस तरह के गलत काम इस माला से न करने की सलाह दूंगा। अगर इस माला को लेकर इसको गलत काम में लोगे तो आपका अंत भी नजदीक ही मान लें।

13 घर में छोटे बच्चे हैं और उनको बार-बार नजर लगती है तो गुंजा के उपाय से उनको कभी नजर लगने जैसी समस्या नहीं होगी।

14 आपको लगता है की आप पर किसी ने कुछ करवा दिया भूत प्रेत का साया है तो गुंजा ऐसे लोगों के लिए रामबाण का काम करेगी।

15 आप पूजा पाठ करते हैं तो ये गुंजा आपके लिए रामबाण का काम करेगी, अगर आप ग्रहों के जप करते हैं तो गुंजा से करें ऐसा करने से ये सिद्ध हो जाएगी । ईश्वर की कृपा रही तो ये आपके लिए सहायक होगी।