
नई दिल्ली। तुलसी का हिन्दू धर्म में काफी महत्व होता है। शास्त्रों में तो तुलसी का महत्व बताया गया है कि साथ ही आयुर्वेदिक रूप से भी तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां रहने वाले लोगों को हमेशा सुख और समृद्धि मिलती है। बताया ये भी गया है कि भगवान विष्णु को तुलसी मां काफी प्रिय है। ऐसे में जहां नियमित रूप से तुलसी मां की पूजा की जाती है। उस घर में रहने वाले लोगों पर तुलसी मां के साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। इसके साथ ही ऐसे घर में रहने वाले लोगों को कभी पैसों की भी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि तुलसी, मां लक्ष्मी का ही रूप है। इस तरह से आप देखें तो तुलसी की पूजा से आपको भगवान विष्णु और लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।
हफ्ते का चौथा दिन गुरुवार का होता है और ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं जो भी भक्त भगवान विष्णु की कृपा चाहते हैं और ये चाहते हैं कि उनके सारे संकट खत्म हो जाएं तो उन्हें गुरुवार के दिन तुलसी के कुछ खास उपाय करने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा है वो उपाय जो गुरुवार के दिन आप कर सकते हैं…
ये है वो उपाय
अगर आपके जीवन में पैसों से जुड़ी तंगी बनी हुई है तो आपको गुरुवार के दिन स्नान आदि से स्वच्छ होने के बाद तुलसी की जड़ में कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। शाम के समय आपको तुलसी के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से तुलसी मां तो प्रसन्न होती है ही साथ ही मां लक्ष्मी का भी आपको आशीर्वाद मिलता है। आपके जीवन में पैसों का आगमन शुरू हो जाता है और विष्णु जी भी प्रसन्न होते हैं।
गुरुवार के दिन इन बातों का रखें ध्यान
- जो लोग गुरुवार का व्रत करते हैं तो इन लोगों को तुलसी पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपको विष्णु जी की विशेष कृपा मिलती है।
- गुरुवार के दिन व्रत कर रही महिलाओं को न तो बाल धोने चाहिए और ना ही साबुन का प्रयोग करना चाहिए।
- गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और व्यक्ति को धन लाभ भी होता है।