newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vaishakha Month: यहां जानें वैशाख माह में स्नान-दान का महत्व

Vaishakha Month: इस साल वैशाख मास (Vaishakha Month) आज से शुरू हो गया है। ये 28 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 26 मई तक चलेगा। हिंदू धर्म में इस माह का काफी महत्व है।

नई दिल्ली। इस साल वैशाख मास (Vaishakha Month) आज से शुरू हो गया है। ये 28 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 26 मई तक चलेगा। हिंदू धर्म में इस माह का काफी महत्व है। वैशाख मास हिंदू कैलेंडर में दूसरा महीना है। ये माह भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इसी कारण ये माह बेहद ही शुभ होता है। इसमें भगवान विष्णु की जाती है।

वैशाख माह में स्नान-दान का अलग ही महत्व है। हालांकि कोरोना के चलते ये संभव नहीं हो पाएगा। लोग नदियों में तो स्नान नहीं कर पाएंगे लेकिन अपने घरों में स्नान करने वाले जल में गंगाजल डाल स्नान जरूर कर सकते हैं।

कहा जाता है कि अगर इस माह में जो गंगा आदि पवित्र नदियों में सूर्योदय से पूर्व स्नान करता है और विष्णु जी के नाम का स्मरण करता है तो वो पुण्य का भागी बनता है। ऐसा करने से भक्त श्रीहरि का प्रिय हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस माह में सूर्योदय से पूर्व स्नान किया जाता है। फिर पवित्र नदी में स्नान कर या घर में गंगाजल डालकर स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का स्मरण करना चाहिए और उनकी पूजा की जानी चाहिए।