newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaitra Navratri 2023: कब है इस साल महाअष्टमी और महानवमी?, किस समय करें कन्या पूजन, जानिए सबकुछ

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी हैं। ये इस महीने के आखिर तक यानी 30 मार्च 20232 तक रहेंगी। यूं तो नवरात्रि के हर एक दिन की ही महत्व है लेकिन नवरात्रि का आंठवा और नौंवा दिन यानी अष्टमी, नवमी का खास महत्व होता है। इस दो दिनों में भक्त अपने व्रत का पारण करते हैं साथ ही घरों में कन्या भोग का आयोजन भी किया जाता है।

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म त्योहारों से भरा हुआ है। एक त्योहार खत्म होता नहीं है कि दूसरा त्योहार शुरू हो जाता है। हिन्दू धर्म में मनाई जाने वाली नवरात्रि (Navratri 2023) का खास महत्व होता है। वैसे तो साल में चार नवरात्रि आती हैं इनमें से दो नवरात्रि गुप्त होती है और दो प्रकट नवरात्रि। गुप्त नवरात्रि को तंत्र साधना करने वाले लोग ज्यादा महत्व देते हैं। इस वक्त चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) जारी हैं। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी हैं। ये इस महीने के आखिर तक यानी 30 मार्च 20232 तक रहेंगी। यूं तो नवरात्रि के हर एक दिन की ही महत्व है लेकिन नवरात्रि का आंठवा और नौंवा दिन यानी अष्टमी, नवमी का खास महत्व होता है। इस दो दिनों में भक्त अपने व्रत का पारण करते हैं। अष्टमी और नवमी के दिन ही घरों में कन्या भोग का आयोजन भी किया जाता है।

Chaitra Navratri 2023.....

क्या है महाष्टमी और महानवमी (Maha Ashtami & Maha Navami Date)

नवरात्रि (Navratri) के आठवें दिन (Maha Ashtami 2023) को दुर्गा अष्टमी और महा अष्टमी के नाम से भी कई जगहों पर जाना जाता है। तो वहीं, नवरात्र के नौवें दिन (Maha Navami 2023) को नवमी या महानवमी कहा जाता है। कई लोग अष्टमी के दिन तो कई लोग नवमी के दिन कन्या भोज घरों में रखते हैं। नवरात्रि की अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन को खास माना जाता है। इस साल 2023 में अष्टमी बुधवार, 29 मार्च है।

Chaitra Navratri 2023 Date

अष्टमी तिथि कब से कब तक (Maha Ashtami Date And Tithi)

अष्टमी तिथि 28 मार्च, बुधवार को शाम 7 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है जो कि अगले दिन 29 मार्च को शाम 9 बजकर 7 मिनट पर खत्म होगी।

Gupt Navratri 2023...

नवमी तिथि कब से कब तक (Maha Navami Date And Tithi)

नवरात्रि पर नवमी तिथि 29 मार्च को रात 9 बजकर 7 मिनट से शुरू हो रही है। ये अगले दिन 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगी।