newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amavasya 2022 List: 2022 में कब-कब पड़ेगी अमावस्या, जानिए यहां सही तारीख और महत्व

Amavasya 2022 List: अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन विष्णु भगवान की सच्चे मन और विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। ये दिन पितरों के लिए भी है ऐसे में लोग इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी करते हैं। अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अमावस्या का अपना खास महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्याएं आती है जिसमें महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों का तर्पण, दान और स्नान का भी खास महत्व होता है। तो चलिए आपको अपने लेख में बताते हैं साल 2022 में पड़ने वाली अमावस्याओं के बारे में…

अमावस्या का क्या होता है महत्व- अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। ऐसे में इस दिन विष्णु भगवान की सच्चे मन और विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। ये दिन पितरों के लिए भी है ऐसे में लोग इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी करते हैं। अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है।

Mauni Amavasya, ShahiSnan

साल 2022 में कब-कब पड़ेंगी अमावस्या

2 जनवरी 2022- पौष अमावस्या
1 फरवरी 2022- माघ अमावस्या
2 मार्च 2022- फाल्गुन अमावस्या
1 अप्रैल 2022- चैत्र अमावस्या
30 अप्रैल 2022- वैशाख अमावस्या
30 मई 2022- ज्येष्ठ अमावस्या
29 जून 2022- आषाढ़ अमावस्या
28 जुलाई 2022- श्रावणी अमावस्या
27 अगस्त 2022- भाद्रपद अमावस्या
25 सितंबर 2022- आश्विन अमावस्या
25 अक्टूबर 2022- कार्तिक अमावस्या
23 नवंबर 2022- मार्गशीर्ष अमावस्या
23 दिसंबर 2022- पौष अमावस्या