Navratri 2020: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि

(Navratri 2020: आज से नवरात्रि (Navratri 2020) का त्यौहार शुरू हो गया है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन मां शैलपुत्री (Shailputri Ma) की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री, मां दुर्गा (Ma Durga) का पहला रूप है।

Avatar Written by: October 17, 2020 1:21 pm

नई दिल्ली। आज से नवरात्रि (Navratri 2020) का त्यौहार शुरू हो गया है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन मां शैलपुत्री (Shailputri Ma) की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री, मां दुर्गा (Ma Durga) का पहला रूप है। ये पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। कहा जाता है कि पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थीं। तब इनका नाम सती था। नवरात्रि के पहले दिन मां की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जानी चाहिए। इसलिए हम आपको मां शैलपुत्री की पूजा विधि, मंत्र, आरती के बारे में बताएंगे।

माता शैलपुत्री की पूजा विधि

नवरात्रि के पहले दिन कलश या घट स्थापना करें। इसके बाद दुर्गा पूजा का संकल्प लें। फिर माता दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करें। मां को अक्षत्, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प आदि अर्पित करें। मां शैलपुत्री के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद कपूर या गाय के घी से दीपक जलाएं। मां की आरती करें। शंखनाद के साथ घंटी बजाएं। मां को प्रसाद अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद घर में सभी को प्रसाद दें।

shailputri maa 5

मां शैलपुत्री के मंत्र

1. शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी,

पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी,

रत्नयुक्त कल्याण कारीनी..

2. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:

बीज मंत्र: ह्रीं शिवायै नम:.

3. वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌ .

वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥