newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anand Mahindra Tweet: यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा सवाल, आप Tata कार के बारे में क्या सोचते हैं, जवाब देखकर हो जाएंगे चकित

Anand Mahindra Tweet: ट्विटर पर फणींद्र कोपार्थी ने एक यूजर ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा से पूछा कि आप टाटा कार के बारे में क्या राय है? जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में दिया। आनंद महिंद्रा ने यूजर को जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा, टाटा मोटर्स जैसे मजबूत प्रतिस्पर्धियों का होना सौभाग्य की बात है वे खुद को रिइंवेंट करते रहते हैं और यह हमें और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता नवाचार को बढ़ावा देती है।

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और पद्म पुरस्कार से सम्मानित आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर अक्सर वो कोई न कोई ट्वीट करते रहते है जिसकी वजह से आनंद महिंद्रा सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को नई जानकारी भी देते रहते है। इसी क्रम में एक बार फिर आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए है। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने टाटा को लेकर ऐसा सवाल पूछा डाला। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने ऐसे बात कह डाली है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इतना ही नहीं आप उनका जवाब पढ़कर हैरान रह जाएंगे।

Anand Mahindra

ट्विटर पर फणींद्र कोपार्थी ने एक यूजर ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा से पूछा कि आप टाटा कार के बारे में क्या राय है? जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में दिया। आनंद महिंद्रा ने यूजर को जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा, टाटा मोटर्स जैसे मजबूत प्रतिस्पर्धियों का होना सौभाग्य की बात है वे खुद को रिइंवेंट करते रहते हैं और यह हमें और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। प्रतियोगिता नवाचार को बढ़ावा देती है।

इस ट्वीट के माध्यम से पता चलता है कि आनंद महिंद्रा अपने प्रतिद्धंदी रतन टाटा को कितना सम्मान करते हैं। आनंद मंहिद्रा के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे है।

लोगों की प्रतिक्रिया-

इससे पहले आनंद महिंद्रा से एक ट्विटर यूजर ने सवाल पूछा था कि, क्या आप NRI हैं? इसके बाद आंनद महिंद्रा ने ऐसा जवाब दिया, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। आनंद महिंद्रा ने कहा था कि, मैं एक HRI हूं। Heart (always) resident in India, यानी कि दिल (हमेशा) भारत का निवासी। इसका मतलब था कि आनंद महिंद्रा ने खुद को NRI बताने के बजाय HRI कहा और उन्होंने शानदार तरीके से ट्विटर यूजर को HRI का मलतब भी बताया।