newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gold Price Today: वैश्विक बाजार में लुढ़कने के बाद भी MCX पर हाई पर पहुंचा सोना, इतनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत

Gold Price Today: आज की सोने की कीमत बीते साल मार्च 2022 की तुलना में काफी ज्यादा हैं। आखिरी बार यानी 17 मार्च को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में उछाल देखा गया था।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट और बैंकों के बुरे हालातों का असर अब सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा हैं। बीते दिनों सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही थी कि आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। आज सोने की कीमत  MCX पर हाई पर पहुंच गई है और सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी बंपर उछाल देखने को मिला है। तो चलिए जानते हैं कि सोने और चांदी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई हैं।

GOLD-RATE1

आसमान छू रहा सोना

आज सोने की कीमत MCX पर 59470 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। चांदी 68,336 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही हैं। बता दें कि वैश्विक स्तर पर सोने चांदी के दामों में गिरावट के बाद भी घरेलू स्तर पर दामों में बढ़ोतरी हो गई है। वैश्विक स्तर पर सोमवार को सोना 0.7% गिरकर 1,973.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है जबकि अमेरिकी सोना 0.3% बढ़कर 1,978.40 डॉलर पर ट्रेंड कर रहा है।

GOLD-RATE

दिल्ली में बढ़े सोने के दाम

आज की सोने की कीमत बीते साल मार्च 2022 की तुलना में काफी ज्यादा हैं। आखिरी बार यानी 17 मार्च को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में उछाल देखा गया था। शुक्रवार को दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत  58040 रुपये थी। वहीं वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार अच्छा रहा। शुक्रवार को बीते सप्ताह सोने की कीमत उच्च स्तर पर थी।