newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah: जल्द मिलेंगे सहारा इंडिया में फंसे लोगों के पैसे, शाह ने उठाया बड़ा कदम, अब लॉन्च करेंगे ये पोर्टल

Amit Shah: अमित शाह कल यानी की मंगलवार को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च करने जा रहे हैं। इस पोर्टल में निवेशकों के फंसे पैसों की वापस कराने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी समाहित होगी। इन प्रक्रियाओं को आत्मसात करने के बाद निवेशक सरलता से अपने फंसे पैसे प्राप्त कर सकेंगे।

नई दिल्ली। अगर आपके भी पैसे सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं, तो अब आप खुश हो जाइए, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद उन सभी लोगों को पैसा दिलाने की जिम्मेदारी अब अपने कांधों पर उठा ली है, जिनके पैसे अभी सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं। बता दें कि सहारा इंडिया में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के अधिकांश निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। इतना ही नहीं, यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन भी है। जिसे लेकर बीते दिनों सुनवाई भी हुई थी। वहीं, सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों के पैसों को वापस कराने की दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सराहनीय कदम उठाया है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, अमित शाह कल यानी की मंगलवार को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च करने जा रहे हैं। इस पोर्टल में निवेशकों के फंसे पैसों की वापस कराने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी समाहित होगी। इन प्रक्रियाओं को आत्मसात करने के बाद निवेशक सरलता से अपने फंसे पैसे प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि शाह मंगलवार सुबह 11 बजे ऊर्जा भवन में इस पोर्टल को लॉन्च करेंगे। इस पोर्टल के जरिए उन निवेशकों को ही पैसा मिलेगा जिनकी समयावधि पूरी हो चुकी है। ध्यान दें कि सहारा इंडिया में निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। लाख कोशिशों के बावजूद भी निवेशकों को उनके पैसे प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। निवेशकों ने सहार इंडिया के खिलाफ कई बार अपना आक्रोश प्रकट किया, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का निदान नहीं किया गया है।

बहरहाल, अब उक्त पोर्टल के लॉन्च होने के बाद निवेशकों को अपने पैसे प्राप्त होने की उम्मीद मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निवेशकों को सहारा इंडिया में फंसे अपने सीआरसी के जरिए भुगतान किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सहारा सेबी फंड में कुल 24 हजार करोड़ रुपए जमा हैं। बहरहाल, अब इस दिशा में आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।