newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सेंसेक्स 1500 अंक टूटा, निफ्टी 400 अंक लुढ़का

वैश्विक बाजारों से मिले निराशाजनक संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में फिर भारी बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स 1,500 अंक टूटा, जबकि निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। सुबह 10:08 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 1,482.74 अंकों यानी 3.95 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 36,093.88 पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले निराशाजनक संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में फिर भारी बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स 1,500 अंक टूटा, जबकि निफ्टी में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। सुबह 10:08 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 1,482.74 अंकों यानी 3.95 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 36,093.88 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 428 अंक यानी 3.89 फीसदी लुढ़ककर 10,561.45 पर बना हुआ था।

sensex

बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इससे पहले 36,950.20 पर खुला और 36,040.54 तक लुढ़का। पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,576.62 पर बंद हुआ था।

sensex

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10,742.05 पर खुला और 10,554.65 तक लुढ़का। पिछले सत्र में निफ्टी 10,989.45 पर बंद हुआ था।