Corona Update in India: 24 घंटे में सामने आए 12,899 नए मामले, 107 लोगों की मौत
Corona Update in India: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) बताया कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,92,16,019 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,42,841 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 12,899 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 107 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। बीते एक हफ्ते से देश में रोजाना 15,000 से कम मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं एक महीने से दैनिक मौतों की संख्या भी 300 से कम है। 19 जनवरी को देश में 10,064 नए मामले दर्ज हुए थे, जो इस साल का सबसे छोटा आंकड़ा है। वहीं पिछले साल 3 जून को सबसे कम 9,633 मामले दर्ज हुए थे। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,899 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,07,90,183 हो गई है। वहीं 107 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,54,703 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 1,55,025 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,80,455 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 12,899 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,90,183 हुई।
107 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,703 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,55,025 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,80,455 है। pic.twitter.com/eEy0ZhIrDo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,92,16,019 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,42,841 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,92,16,019 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,42,841 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/OOSgcrCIpB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
बता दें कि कोविशिल्ड और कोवैक्सीन को अनुमति मिलने के बाद 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है, जिसके तहत 44,49,552 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वैक्सीन डोज एडमिनिस्ट्रेशन के मामले में भारत दुनिया में पांचवें नंबर पर है, जबकि कई देशों ने भारत से पहले टीकाकरण अभियान शुरू कर दिए थे।