newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19 in India: बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,689 नए केस, रिकवरी रेट 97.39% पर पहुंचा

COVID-19 Cases In India: मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 29,689 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,40,951 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 415 दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। मंगलवार को भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि भले ही देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर धीमी पड़ गई हो, मगर इस वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 29,689 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,40,951 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 415 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 4,21,382 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 42,363 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,06,21,469 हो गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,98,100 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, भारत में 132 दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए मामले 30,000 से कम आए हैं।​ रिकवरी रेट बढ़कर 97.39% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73% है।