Corona Update in India: बीते 24 घंटे में सामने आए 18,645 नए केस, 201 लोगों की मौत
Corona Update in India: पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 18,645 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि 201 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, एक बार फिर 20 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। जो राहत की बात है। देश में कोविड-19 के 18,645 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 201 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,645 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,04,50,284 हो गई है। वहीं 201 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,50,999 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,23,335 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 1,00,75,950 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 18,645 नए मामले आने के बाद कुल पाॅजिटिव मामलों की संख्या 1,04,50,284 हुई और 201 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,999 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,23,335 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,00,75,950 है। pic.twitter.com/LOwJcoy46v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल(9 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1810,96,622 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,43,307 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
Total number of samples tested up to 9th January is 18,10,96,622 including 8,43,307 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/HGzIdSlchw
— ANI (@ANI) January 10, 2021
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि वहां, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,292 है जिसमें 98 सक्रिय मामले, 4,186 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,292 है जिसमें 98 सक्रिय मामले, 4,186 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/3DJGB4ZV8h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2021