नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, एक बार फिर 20 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। जो राहत की बात है। देश में कोविड-19 के 15,590 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 191 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,590 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,05,27,683 हो गई है। वहीं 191 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,51,918 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,13,027 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,62,738 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,590 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,27,683 हुई।
191 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,918 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,13,027 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,01,62,738 है। pic.twitter.com/xhzB1I64vl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल (14 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,49,62,401 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,30,096 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (14 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,49,62,401 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,30,096 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/Km4QV75UDT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि वहां, पिछले 24 घंटे में #COVID19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,310 है जिसमें 96 सक्रिय मामले और 4,205 डिस्चार्ज मामले और 9 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में #COVID19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,310 है जिसमें 96 सक्रिय मामले और 4,205 डिस्चार्ज मामले और 9 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार pic.twitter.com/1BPydHBht7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2021
दिल्ली में कोरोना का कहर
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 340 कोरोना के नए मामले सामने आए। जिसके साथ कुल संक्रमणों के मामले 6,31,589 हो गए हैं। वहीं, 4 लोगों की मौत के साथ कुल मरने वालों का आंकड़ा 10,722 हो गया है। उधर, 390 नई रिकवरी के साथ कुल आंकड़ा 6,17,930 हो गया है। इसके अलावा कुल सक्रिय मामले 2,937 हो गए हैं।
विश्वभर में कोरोना के मामले 9 करोड़ के पार
दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 9.3 करोड़ के पार हो गया है। जो एक और गंभीर रिकार्ड दर्ज किया गया है। जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 19.9 लाख से अधिक हो गई हैं।