Corona Update in India: पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 11,666 नए केस, 123 लोगों की मौत
Corona Update in India: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 11,666 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 123 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 11,666 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 123 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से यहां हर रोज 20,000 से कम मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं मृतकों की संख्या भी पिछले 26 दिनों से 300 से नीचे बनी हुई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,666 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,07,01,193 हो गई है। वहीं 123 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,53,84 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 1,73,740 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,03,73,606 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 11,666 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,01,193 हुई।
123 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,847 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,73,740 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,03,73,606 है। pic.twitter.com/lv3vBKfzar
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2021
देश में कुल 23,55,979 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल (27 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,43,38,773 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,25,653 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (27 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,43,38,773 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,25,653 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/JsoMVoChLm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2021
वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामले 10.07 करोड़ हुए
वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 10.07 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 21.7 लाख से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने गुरुवार को दी।