newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में सामने आए 10667 नए मामले, 380 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक तीन लाख 43 हजार 91 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं एक लाख 80 हजार 13 लोग ठीक भी हुए हैं।

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 10 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले एक दिन में 380 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक तीन लाख 43 हजार 91 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं एक लाख 80 हजार 13 लोग ठीक भी हुए हैं।

Corona Test

लगातार आठ दिनों से ठीक हुए रोगियों की संख्या (1,80,012) सक्रिय मामलों (1,53,178) की तुलना में अधिक रही। भारत में रिकवरी दर भी 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर गई है।

महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कुल मामलों ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां कुल मामले 1,128,744 हैं, जिनमें 4,128 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 178 लोगों मौत हो गई और 2,786 नए मामले सामने आए हैं। 46,504 मामलों के साथ तमिलनाडु और 42,829 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी, महाराष्ट्र के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,647 मामले दर्ज हुए। यहां कुल 1,400 मौतें हुई हैं।

hospital corona

10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 24,055 मामले और 1,505 मौतें हुई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश (13,615), राजस्थान (12,981), मध्य प्रदेश (10,935) और पश्चिम बंगाल (11,494) इसमें शामिल हैं। इस बीच जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 80 लाख हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4 लाख से अधिक हो गई है।