newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में कोरोना का प्रकोप जारी, 24 घंटों में 194 लोगों की मौत, एक दिन में आए 6566 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार सुबह तक अंडमान एवं निकोबार और मिजोरम ही ऐसे दो राज्य हैं, जहां अब तक कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ितों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी जारी है।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है, जिनमें से 86,110 सक्रिय मामले हैं, 67,692 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार सुबह तक अंडमान एवं निकोबार और मिजोरम ही ऐसे दो राज्य हैं, जहां अब तक कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ितों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह तक अकेले महाराष्ट्र में 56,948 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि यहां 17,918 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। यहां गुरुवार सुबह तक 1897 लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच तमिलनाडु में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 18,545 हो गई है, जबकि 9909 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। यहां133 लोगों की मौत हो गई है।

राजधानी दिल्ली अब कोरोना के मामले में देश मे तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यहां अब तक 15,257 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 7,264 लोग यहां स्वस्थ भी हो चुके हैं। गुरुवार सुबह तक यहां 303 लोगों की मौत हो गई है। इधर गुजरात मे 15,195 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, जिनमें से 7549 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। यहां 938 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इधर आंध्र प्रदेश में गुरुवार सुबह तक 3,171 लोग वायरस से पीड़ित थे, जिनमें से 2057 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 58 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में अब तक सिर्फ दो मामले दर्ज किए गए हैं, जहां एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। असम में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 781 है, जिनमें से 87 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां 4 लोगों की मौत हुई है। उसी तरह बिहार में गुरुवार सुबह तक 3,061 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 1,083 को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 15 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में कोरोना के 279 मामले दर्ज किए गए हैं, 187 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 4 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में पीड़ितो की संख्या 369 पहुंच गई है, 83 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इधर, दादर नगर हवेली में अब तक 2 मामले दर्ज किए गए हैं।

maharashtra corona

गोवा में गुरुवार सुबह तक 68 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 37 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उधर हरियाणा में 1381 मामले दर्ज किए गए 838 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 18 की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में 273 मामले सामने आए हैं, 70 को डिस्चार्ज किया गया। 5 की मौत हो गई है। जम्मू एवं कश्मीर में 1,921 मामले दर्ज किए गए हैं, 854 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 26 लोगों की मौत हुई है। इधर झारखंड में गुरुवार सुबह तक कोरोना के 448 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 185 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां अब तक 4 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में अब तक 2,418 केस दर्ज किया गया है, 78 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, यहां 47 की मौत हो गई है।

केरल में यह आंकड़ा 1,004 पहुंच गया है, जिनमें से 552 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 7 की मौत हो गई है। उधर लद्दाख में अब तक 53 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 43 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मध्य प्रदेश में गुरुवार सुबह तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 7200 को पार कर कर गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह तक अकेले मध्य प्रदेश में 7,261 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 3,927 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 313 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Corona
मणिपुर में अब तक 44 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से चार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मेघालय में अब तक 20 मामले कोरोना के दर्ज किए गए हैं जिनमें से 12 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां सिर्फ एक शख्स की मौत हुई है। नागालैंड में सिर्फ 4 मामले सामने आए हैं। उधर उड़ीसा में 1593 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 733 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 7 लोगों की मौत हुई है। पुडुचेरी में 46 मामले दर्ज किए गए हैं,12 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

पंजाब में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 2,139 हो गई है, जिनमें से 1,918 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 40 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 7,703 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 4457 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 173 लोगों की मौत हो गई है। उधर सिक्किम में सिर्फ एक मामला अब तक सामने आया है। तेलंगाना में अब तक 2098 मामले दर्ज किए गए, 1284 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 63 की मौत हो गई है ।

इधर त्रिपुरा में अब तक 230 मामले दर्ज किए गए हैं, 165 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड में 469 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 79 को अस्पताल से डिसचार्ज किया जा चुका है। यहां चार की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में अब तक 6,981 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3,991 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 182 लोगों की मौत हुई है। इस बीच पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां गुरुवार सुबह तक 4,192 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 1,578 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां अब तक 289 लोगों की मौत हुई है।