newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीरम इंस्टिट्यूट-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोविशिल्ड वैक्सीन को किया तैयार, भारत के 17 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स में होगा ट्रायल

दुनिया भर में जारी कोरोना प्रकोप के बीच डॉक्टर्स और वैज्ञानिक इस महामारी की वैक्सीन की खोज में लगे है। इसी कड़ी में सीरम इंस्टीट्यूस पुणे और इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोविशिल्ड नाम की वैक्सीन को तैयार किया है।

चंडीगढ़। दुनिया भर में जारी कोरोना प्रकोप के बीच डॉक्टर्स और वैज्ञानिक इस महामारी की वैक्सीन की खोज में लगे है। इसी कड़ी में सीरम इंस्टीट्यूस पुणे और इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोविशिल्ड नाम की वैक्सीन को तैयार किया है। जो काफी राहत की बात है।

कोविशिल्ड नाम की वैक्सीन का पहला ट्रायल इंग्लैड में हो चुका है, जबकि दूसरे और तीसरे फेज का ट्रायल भारत में होगा। इसके लिये देश के 17 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स को जिम्मा सौंपा गया है। पीजीईआई चंडीगढ़ इनमें से एक है। जो भारत के लिए काफी गर्व की बात है।

corona vaccine

इस वैक्सीन के 2 फेज के ट्रायल भारत मे होंगे। पीजीआई में जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। कुछ ही दिनों में हमे एथिकल परमिशन मिल जायेगी। इसके बाद एक टीम अपना काम शुरू करेगी।

corona vaccine

1600 लोगों पर होगा ट्रायल

पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगत राम ने बताया कि भारत मे 1600 लोगों पर इसका ट्रायल होगा। चंडीगढ़ में हम 18 साल से ऊपर के स्वस्थ लोगों पर इसका ट्रायल करेंगे। इन लोगों की पहले सभी जांच होगी। जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद इनको इंजेक्शन लगाया जाएगा। फिर 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जायेगी। इस दौरान देखा जायेगा कि शरीर मे कितनी एन्टी बॉडी बन रही है।