newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में 2 लाख के करीब पहुंचा कोरोना के मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 97581 है जबकि 95527 लोग इस बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के भारत में 8171 नए मामले सामने आए हैं जबकि 204 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। कुल कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक बार फिर से आठ हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभी तक देश में 198706 कोरोना मरीज हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 5598 हो गई है।

delhi corona

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 97581 है जबकि 95527 लोग इस बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के भारत में 8171 नए मामले सामने आए हैं जबकि 204 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 70,013 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सूची में 23,495 मामलों के साथ तमिलनाडु दूसरे और 20,834 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 2,362 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात इस क्रम में दूसरे पायदान पर है, जहां 1,063 लोग मारे गए हैं। वहीं दिल्ली में 523 और मध्य प्रदेश में 358 लोगों की मौत हो चुकी है।

Agra Corona
जिन राज्यों से 5,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उनमें क्रमश: मध्य प्रदेश (8,283), राजस्थान (8,980), उत्तर प्रदेश (8,075) और पश्चिम बंगाल (5,772) हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 62 लाख हो गई है, जबकि 3,75,000 लोग मारे गए हैं।