नई दिल्ली। देश में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घटें की बात करें तो देशभर में कोरोना के 46,951 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 212 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,951 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,16,46,081 हो गई है। वहीं 212 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,59,967 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 3,34,646 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,11,51,468 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय: पिछले 24 घंटों में भारत में #COVID19 के 46,951 मामले सामने आए। 21,180 लोग डिस्चार्ज हुए और 212 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल मामले: 1,16,46,081
कुल डिस्चार्ज: 1,11,51,468
सक्रिय मामले: 3,34,646
कुल मृत्यु: 1,59,967
कुल टीकाकरण: 4,50,65,998 pic.twitter.com/ovonj6N9Xn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि 21 मार्च 2021 तक पूरे देशभर में कोरोना के 23,44,45,774 सैंपलों की जांच की गई है। कल पूरे देश में 8,80,655 सैंपलों की जांच की गई हैं।
21 मार्च 2021 तक पूरे देश भर में कोरोना के 23,44,45,774 सैंपलों की जांच की गई है। कल पूरे देश में 8,80,655 सैंपलों की जांच की गई: ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) #COVID19 pic.twitter.com/y852M6zMl9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2021