नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 13,823 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 162 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। बता दें कि पिछले 13 दिनों से यहां हर रोज 20,000 से कम मामले दर्ज हो रहे हैं। मृतकों की संख्या भी पिछले 26 दिनों से 300 से नीचे बनी हुई है। मंगलवार को यहां 10,064 मामलों की पुष्टि हुई है, जो 6 जून के बाद से अब तक सबसे कम है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,823 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,05,95,660 हो गई है। वहीं 162 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,52,718 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 1,97,201 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,45,741 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,95,660 हुई।
162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,97,201 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,45,741 है। pic.twitter.com/DrgSJcYJOS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल (19 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,85,66,947 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,64,120 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल(19 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,85,66,947 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,64,120 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/U7uOHLW18w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2021