newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना का असर : जनता कर्फ्यू के बीच कैप्टन अमरिंदर ने किया पूरे पंजाब में लॉकडाउन का ऐलान

इससे पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 31 मार्च तक पूरे राज्य को बंद करने का आदेश दे दिया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में पूरे सूबे को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कहर के बीच पीएम मोदी द्वारा किए गए जनता कर्फ्यू के अपील का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है।  देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रवविार को जनता कर्फ्यू के अवसर पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि सुबह सात बजे से देशभर में जनता कर्फ्यू लगा हुआ है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जरूरी सेवाएं हालांकि बहाल हैं।

corona virus

इसके बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन का ऐलान किया है। सीएम ने मुख्य सचिव से पूरे हालात की रिपोर्ट लेने के बाद ऐलान किया है कि पंजाब को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया जाएगा। इस दौरान पंजाब में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। पंजाब में लगातार सामने आ रहे करोना वायरस के पॉजिटिव मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

amrinder-singh

इससे पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 31 मार्च तक पूरे राज्य को बंद करने का आदेश दे दिया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में पूरे सूबे को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी बाजार, प्रतिष्ठानों और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। रोडवेज समेत सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहनों के परिचालन पर भी पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि इस दौरान राजस्व से जुड़े कुछ महकमों में काम संचालित किया जा सकता है।

Ashok Gahlot sad

बता दें कि दुनिया के 186 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इस खतरनाक संक्रमण का असर भारत में तेजी से बढ़ रहा है। देश में हालात बिगड़ने न पाएं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने का आग्रह किया है। देश में जनता कर्फ्यू लागू है। रविवार सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है और देश में संक्रमण को बढ़ने से रोकना है।