newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

HP Board 10th Result 2023: हिमांचल बोर्ड के दसवीं के परिणाम हुए घोषित, 99.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मानवी ने पाया पहला स्थान

HP Board 10th Result 2023: जिन उम्मीदवारों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी थी और उनका हिमांचल बोर्ड है उनका परिणाम आ चुका है। वह ऊपर दिए लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते है। जहां इस साल 10वीं के परीक्षा का परिणाम  89.7 फ़ीसदी रहा है।

नई दिल्ली। आज एमपी बोर्ड, यूके बोर्ड के अलावा हिमांचल बोर्ड का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हिमांचल बोर्ड का रिजल्ट आज यानी गुरुवार 25 मई को घोषित किया गया है। आपको बता दें कि हिमाचल बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इस बार हिमांचल बोर्ड के दसवीं में 90 हजार छात्रों ने पंजीकृत कराया था। हिमाचल बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट आप इस लिंक में क्लिक करके देख सकते है।  इस वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर पता होना चाहिए। तो चलिए जानते है कि इस बार दसवीं के रिजल्ट में किसने बाजी मारी है।

हिमांचल बोर्ड का परिणाम

जिन उम्मीदवारों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी थी और उनका हिमांचल बोर्ड है उनका परिणाम आ चुका है। वह ऊपर दिए लिंक पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते है। जहां इस साल 10वीं के परीक्षा का परिणाम  89.7 फ़ीसदी रहा है। वहीं पिछले साल 2022 का परिणाम 87.5फीसदी रहा था। बता दें कि इस बार 91440 बच्चों ने परीक्षा हॉल में बैठकर एक्जाम दिया। इसमें 81732 बच्चे पास हुये हैं और 7 हजार 534 बच्चे फेल हो गए हैं।

मानवी ने किया टॉप

हिमाचल बोर्ड 10वीं के परिणाम आने के बाद मानवी का नाम ऊपर आया है और मानवी ने 99.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है। वहीं 693 अंक के साथ दूसरे नंबर पर दिक्षा कटयाल है। वहीं तीसरे स्थान पर 692 अंक के साथ अक्षित शर्मा है। इस बार के परिणाम में लड़कियां-लड़कों से आगे है। टॉप 10 में जहां सिर्फ दो लड़कों ने स्थान पाया है वहीं 8 लड़कियों ने टॉप 10 में अपनी जगह पक्की की है।