newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ICSE and ISC results Out: आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का रिजल्ट आउट, ऐसे कर सकते हैं चेक

ICSE Board Result 2023 Out: आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी। वहीं अब अगर आप परिणाम जानने के लिए बेताब हो रहे हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और cisceresults.in पर जाकर अपना रिजल्ट पता लगा सकते हैं।

नई दिल्ली। आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी। वहीं अब अगर आप परिणाम जानने के लिए बेताब हो रहे हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और cisceresults.in पर जाकर अपना रिजल्ट पता लगा सकते हैं। वहीं, अगर मान लीजिए कि किसी कारणवश वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

आपको बता दें कि सीआईएससीई की ओर से ICSE की 10वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच किया गया था। इसके अलावा ISC 12वीं की परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से 31 मार्च के बीच हुआ था। जिसमें करीबन ढाई लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, 10वीं के 99.21% लड़कियां परीक्षा में सफल हुई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ 98.71% लड़के सफल हुए हैं। वहीं, 12वीं के परिणाम की बात करें , तो 98.01% लड़कियां एग्जाम में सफल हुई है, तो वहीं 95.96% लड़के एग्जाम में सफल हुए। इस तरह से देखें तो इस बार भी हर बार की तरह लड़कियां बाजी मारने में सफल हुई है। उधर, आईसीएसई एग्जाम में उत्तीर्ण करने हेतु किसी भी छात्र को 33 फीसद अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।वहीं, ICSE एग्जाम में उत्तीर्ण होने हेतु छात्र को 35 फीसद अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इसकेअलावा आप cisce.org, digilocker.gov.in, Umang ऐप पर भी लॉग इन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कैसे जानें एसएमएस से अपना रिजल्ट 

इसके लिए सबसे पहले आपको मोबाइल फोन का मैसेज ऐप खोलना होगा। ICSE या ISC और अपना रोल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद इस मैसेज को 09248082883 पर भेजें। इसके बाद आपको मैसेज के जरिए रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।