newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ISC 12th Result 2022: आईएससी बारवीं के रिजल्ट घोषित, 99.38 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण; लड़कियों ने मारी बाजी

ISC 12th Result 2022: ISC बोर्ड परीक्षा 2022 में कुल 18 छात्रों ने 99.75 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। इस बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड (सीआईएससीई) की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां से वो इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। आज यानी 24 जुलाई  को आईएससी द्वारा 12वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम (CISCE) ने आज शाम 05 बजे इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के परिणाम जारी किए। इस वर्ष, CISCE द्वारा जारी आईएससी परीक्षा 2022 में कुल 99.38 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पासिंग स्कोर 99.52 प्रतिशत जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 99.26%  रहा। ISC बोर्ड परीक्षा 2022 में कुल 18 छात्रों ने 99.75 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। इस बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड (सीआईएससीई) की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां से वो इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें अपना रिजल्ट
Step 1- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
Step 2- यहां जाकर ‘ISC Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
Step 3- यहां पर मांगी गई जानकारी और लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड आदि दर्ज करें।


Step 4- इसके बाद स्क्रीन पर ‘ISC Class 12th Result 2022’ खुल जाएगा।
Step 5- यहां अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।