newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जम्मू कश्मीर बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के परिणाम, इस साल 77 प्रतिशत विद्यार्थी पास

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल 77 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। परीक्षा में कुल 33,779 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 26,139 उत्तीर्ण हुए हैं।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल 77 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। परीक्षा में कुल 33,779 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 26,139 उत्तीर्ण हुए हैं। 82 प्रतिशत औसत के साथ जम्मू क्षेत्र में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

बसोहली के गवर्नमेंट स्कूल के अंशुल ठाकुर, कृतिका शर्मा, रीबा शमीम मलिक, स्तानज़ीन सहराब और तानिया गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। इन सभी विद्यार्थियों ने कहा कि हमारी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को जाता है।

वहीं राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के वार्षिक-2019 के परीक्षा परिणाम, जम्मू समर जोन में लड़कों ने साइंस और कामर्स में बेहतरीन पदर्शन दिखाया था तो लड़कियों ने कला वर्ग में बाजी मारी थी।

results

उधर, साल 2018 में 12 वीं की परीक्षा में 6,99,82 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 36,227 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। कुल उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 51.77 था।