newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Army Bharti 2022: भारतीय सेना में धार्मिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए 100 से अधिक मांगे गए आवेदन, इन आधारों पर होगा चयन

Indian Army Bharti 2022: इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी इसकी अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि भर्ती के लिए निकाले गए पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय सेना में भविष्य तलाश रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन आर्मी में धार्मिक शिक्षकों (Religious Teachers)  के जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) के कई पदों को भरने के लिए योग्य आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां पीआरटी 91 और 92 के कोर्सेस के लिए की जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी इसकी अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि भर्ती के लिए निकाले गए पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकते हैं।

कुल 128 पदों पर मांगे गए हैं आवेदन

इंडियन आर्मी में निकाले गए धार्मिक शिक्षकों के कुल 128 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें पंडित के 108 पद, गोरखा रेजिमेंट के लिए पंडित (गोरखा) के 05 पद, ग्रंथी के 08 पद, मौलवी (सुन्नी) के 03 पद, लद्दाख स्काउट्स के लिए मौलवी (शिया) के 01 पद, पादरी के 02 पद और लद्दाख स्काउट्स के लिए बोध भिक्षु (महायान) के 01 पद शामिल हैं।

करना होगा ये काम

चयनित कैंडिडेट्स को सैनिकों को धार्मिक ग्रंथों का उपदेश और रेजिमेंटल/यूनिट में विभिन्न धार्मिक परंपराओं को पूरा करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें अंतेष्टि में शामिल होना, दीक्षांत समारोह के साथ प्रार्थना पढ़ना, सजा काट रहे सैनिकों से मिलने, बच्चों और सूचीबद्ध लड़कों और अधिकारी, सैनिक और उनके परिवारों को विशेष धार्मिक निर्देश देने होंगे। साथ ही उन्हें अस्पताल में बीमारों के लिए प्रार्थना करने समेत कई कार्य पूरे करने होंगे।

9 नवंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

भर्ती की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2022 से शुरू हो चुकी है, जो 9 नवंबर 2022 तक जारी रहेगी। वहीं, इसकी परीक्षा 26 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।