newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Govt Jobs 2022: युवाओं के लिए आया नया अवसर, इस क्षेत्र में निकली सरकारी पदों की वैकेंसी

Govt Jobs 2022: अब ऐसे में हम आपको कुछ सरकारी नौकरियों के बारे में बताते है जिसको देख के आप उसके अंतिम तारीख के पहले इस फॉर्म भर सकते है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आइए हम आपको कुछ नौकरी जिनकी भर्ती  निकली है उसके बारे में बताते है

नई दिल्ली। आज कल नौकरी की तलाश किसे नहीं है। हर कोई पढ़ना शुरू ही करता है कि उससे पहले उसके मां-बाप उसको कुछ बनाने के बारे में सोचने लगते है। छात्र कक्षा 10 तक आते ही सोचने लगते है कि उन्हें क्या बनना है किस चीज का फॉर्म भरना है। अब ऐसे में हम आपको कुछ सरकारी नौकरियों के बारे में बताते है जिसको देख के आप उसके अंतिम तारीख के पहले इस फॉर्म भर सकते है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आइए हम आपको कुछ नौकरी जिनकी भर्ती  निकली है उसके बारे में बताते है-

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती-

पद का नाम- अग्निवीर

पदों की संख्या- 5000

योग्यता- 10वीं/ 12वीं

अंतिम तिथि- 23 नवंबर 200

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एएससी अंबाला, हिमाचल प्रदेश सहित हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर पंजाब और लद्दाख के लिए भर्ती होगी। इसमें छात्र 23 नवंबर शाम 5.00 बजे तक इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो-

पद का नाम- सिक्योरिटी असिस्टेंट और एमटीएस

पदों की संख्या-1671

योग्यता- 10वीं,12वीं

अंतिम तिथि- 30 दिसंबर 2022

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 1671 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें 10वीं पास छात्र इस फॉर्म को भरने के लिए एलिजिबल है। इसके आवेदन की तिथी 5 नवंबर से शुरू हो जाएगी। आईबी ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें सिक्योरिटी असिस्टेंट और एमटीएस के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें सिक्योरिटी असिस्टेंट ते 1521 पद  और एमटीएस के 150 पद रखे गए हैं।

केंद्रीय विश्व विद्यालय संगठन भर्ती-

पद का नाम- विभिन्न

पदों की संख्या-4041

योग्यता- 12वीं, ग्रेजुएट

अंतिम तिथि- 16 नवंबर 2022

केंद्रीय विश्व विद्यालय संगठन ने देश के बेरोजगारों के लिए नई भर्तियां निकाली है। इसमें 4041 पदों पर भर्तियां निकली है। जिसमें उम्मीदवारों की नियुक्ति लिखित परीक्षा एवं मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को प्रतिमाह सातवां वेतमान के आधार पर वेतन भुगतान किया जाएगा।