newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 91.3% लड़कियां और 89.78% लड़के हुए पास; जाने कैसे देखें अपना परिणाम

Rajasthan 10th Result 2023: इस परिणाम में राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और राज्य मंत्री जाहिदा खान ने दसवीं का रिजल्ट जारी किया है। इसको शिक्षा संकुल में जारी किया गया। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया। इस बार आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की परीक्षा में करीब 10 लाख 66 हजार स्टूडेंटस शामिल हुए थे।

नई दिल्ली। आरबीएसई ने भी अब दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की परीक्षा दी है उनके अब परिणाम घोषित हो चुके है। आरबीएसई  ने आज यानी 2 जून को दोपहर 1 बजे अपने परिणाम जरी किए है। जिन भी उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखना है वो इस ऑफिशियल लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा कर देख सकते है। इस बार दसवीं बोर्ड के परीक्षा का कुल परिणाम 90.49 फीसदी रहा। जिसमें इस बार की परीक्षा के परिणाम में 91.3% लड़कियां और 89.78% लड़के पास हुए है।

आरबीएसई का परिणाम हुआ घोषित

इस परिणाम में राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और राज्य मंत्री जाहिदा खान ने दसवीं का रिजल्ट जारी किया है। इसको शिक्षा संकुल में जारी किया गया। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया। इस बार आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की परीक्षा में करीब 10 लाख 66 हजार स्टूडेंटस शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड ने 1 जून को इस बात की जानकारी दे दी थी कि रिजल्ट की घोषणा आज यानी 2 जून को की जाएगी। तो अगर आप भी इस परिणाम का इंतजार कर रहे थे तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट देख सकते है। इस आसान तरीके से आपको आपका परिणाम देखने को मिल जाएगा। लेकिन अपना परिणाम देखने से पहले आपको इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके पास आपका एडमिट कार्ड जरूर हो।

ऐसे करें रिजल्ट चेक-

  • सबसे पहले आप इसकी ऑफिशियल साइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in     पर जाएं।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन दिखाई देगा, जिसको आप क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक दिखाई देगा जिसको टच करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर डाल दें।
  • आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर फ्लैश हो जाएगा।